-बड़ागांव में किशोरी से दो बार दुष्कर्म का प्रयास

-पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

BARAGANV

बड़ागांव थाना एरिया के बेदी गांव में मामा के घर रह रही किशोरी की आबरू लूटने पर गांव के ही दो युवक आमादा रहे। अकेले में पाकर दो बार दुष्कर्म का प्रयास किया। जब मौका मिलता अश्लील हरकत करने से बाज नहीं आते। युवकों की हरकत से परेशान किशोरी के मामा ने बुधवार को बड़ागांव थाने रिपोर्ट शिकायत की। पुलिस ने पाक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है।

आयी थी मामा के घर

जौनपुर की रहने वाली किशोरी एक माह से अपने मामा के घर बेदी गांव में रह रही थी। आरोप है कि गांव के महानन्द यादव और श्याम बहादुर पाल मिलकर एक सप्ताह से किशोरी को आते-जाते छेड़छाड़ थे। दिनो-दिन उनकी हिम्मत और हरकत बढ़ती गयी। ख्भ् अगस्त की शाम किशोरी शौच के लिए जाते समय सूनसान स्थान पर पकड़ लिया। उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगे। किशोरी के चिल्लाने उसे छोड़कर भाग निकले। लोकलाज के भय से किशोरी के परिवार चुप रह गए।

फिर दबोच लिया अकेले में

युवकों की हिम्मत इतनी बढ़ गयी कि फ्क् अगस्त को फिर से खेत में किशोरी को अकेले पाकर दुष्कर्म का प्रयास किए। किसी तरह से खुद को उनके चंगुल से छुड़ाकर घर पहुंची। आपबीती मामा को बताई। वह शिकायत करने युवकों के पास पहुंचे तो किशोरी के मामा से मारपीट करने पर उतरू हो गए। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी। पुलिस ने युवकों के खिलाफ धारा भ्0ब्, फ्भ्ब् के साथ पाक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनो युवकों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।