गुड न्यूज : तीस जून बीतने के बाद प्रदेश सरकार ने दी मोहलत

राशन कार्ड से आधार लिंक कराने का मिला एक और मौका

ALLAHABAD: जो लोग अभी राशन कार्ड को आधार से लिंक नही करा पाए हैं, उनके लिए यह खुशखबरी है। प्रदेश सरकार ने तीस जून के बाद इसकी टाइम लाइन में बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद लाभार्थी अपना आधार नजदीकी कोटेदार या जिला आपूर्ति कार्यालय में जमा करा सकते हैं। यह फैसला आधार लिंक की खराब उपलब्धि को देखते हुए लिया गया है। समय सीमा नही बढ़ाई जाती तो बीस लाख से अधिक लाभार्थी सूची से बाहर हो जाते।

केवल पचास फीसदी लक्ष्य पूरा

राशन कार्ड आधार लिंक योजना में अभी तक जिले में पचास फीसदी ही उपलब्धि हासिल हुई है। इसमें से शहरी एरिया में अधिकतम 64 फीसदी है। बता दें कि पिछले तीन माह से चल रही प्रक्रिया में आधार लिंक की प्रगति काफी धीमी रही है। यही कारण है कि प्रदेश सरकार ने टाइम लाइन में वृद्धि करते हुए उसे आगे बढ़ा दिया है। फिलहाल, जिले में 10 लाख से अधिक राशन कार्ड बने हैं और इसमें 43 लाख से अधिक लाभार्थियों को सस्ते सरकारी अनाज का वितरण किया जा रहा है।

लगातार सामने आ रहा है फर्जीवाड़ा

जब से आधार लिंक की प्रक्रिया शुरू हुई है, फर्जी लाभार्थी लगातार सामने आ रहे हैं। अभी तक डेढ़ लाख से अधिक ऐसे लाभार्थियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है। अभी इनकी संख्या अधिक बढ़ सकती है। विभागीय अधिकारियों की माने तो टाइम लाइन की अंतिम तिथि फिक्स नही हुई है लेकिन कभी भी इस पर रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने लाभार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में अपना आधार लिंक कराने की अपील की है।

Fact file

जिले में कुल राशन कार्ड- क्0.ख्म् लाख

कुल लाभार्थी- ब्फ्.म्भ् लाख

आधार लिंक- भ्0 फीसदी

शहरी एरिया में आधार लिंक- म्ब् फीसदी

सूची से बाहर हुए लाभार्थी- क्.भ् लाख

आधार प्रगति अभी तक पचास फीसदी हुई है। शासन ने प्रक्रिया की टाइम लिमिट तीस जून से अधिक बढ़ा दिया है। लाभार्थी कोटेदार या कार्यालय में आकर अपना आधार लिंक करा सकते हैं।

-पुष्पेंद्र राय,

एआरओ, जिला पूर्ति अधिकारी