प्रयाग से चलेगी turist bus

दिन में ही नहीं अब रात में भी होगी marketing

कटरा में devlop होगा night market

कुछ इसी तरह का बनाया जा रहा smart city plan

ALLAHABAD: सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो सिविल लाइंस के साथ ही कटरा एरिया कुछ इस तरह से डेवलप होगा जो आस-पास के कई शहरों के लिए मिशाल होगा। जहां लोग दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी मार्केटिंग कर सकेंगे, साथ ही लेजर लाइट शो का आनंद ले सकेंगे। वहीं इलाहाबाद में आने वाले टूरिस्ट भी इस एरिया से डायरेक्ट जुड़ सकेंगे। स्मार्ट सिटी राउण्ड थ्री के लिए नगर निगम एडमिनिस्ट्रेशन ने कुछ ऐसा ही प्लान बनाया है। जिसे होली बाद फाईनल टच दिया जाएगा। क्योंकि 31 मार्च तक स्मार्ट सिटी प्लान शहरी विकास मंत्रालय में सबमिट कर देना है।

इन इलाकों के लिये है plan

राउण्ड थ्री के लिए नगर निगम ने एरिया बेस डेवलपमेंट प्लान बनाया है। जिसमें सिविल लाइंस, कटरा के साथ ही प्रयाग रेलवे स्टेशन तक के एरिया को शामिल किया गया है। जिसे तीन जोन में बांटा गया है। इसमें जोन वन यानी सेंट्रल एरिया में मम्फोर्डगंज, न्यू कटरा, कटरा पार्ट द्वारिकापुरी, पुलिस लाइन, लोक सेवा आयोग- 533 एकड़ एरिया शामिल है। वहीं जोन टू में पुराना कटरा, कर्नलगंज, एलनगंज, प्रयाग रेलवे स्टेशन वेस्ट साइड, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का 701 एकड़ एरिया शामिल है। इसके अलावा जोन 3 वेस्ट ओपेन स्पेस और इनसेट एरिया के तहत सिविल लाइंस, चंद्रशेखर आजाद पार्क, सुमित्रा नंदन पंत पार्क का 673 एकड़ एरिया शामिल है।

कटरा और सिविल लाइंस की होगी identity

एबीडी एरिया के रूप में सलेक्ट किए गए कटरा और सिविल लाइंस एरिया को पोटेंशियल हब के रूप में जहां डेवलप किया जाएगा। वहीं कल्चरल आइडेंटीटी के रूप में भी इस एरिया को अलग पहचान दिलाई जाएगी। ताकि टूरिस्ट यहां आ सके और बेहतरीन समय गुजार सकें। टूरिज्म पर फोकस करते हुए कटरा और सिविल लाइंस एरिया का मेक ओवर किया जाएगा। पूरे शहर में डे मार्केट तो चलता ही है। जल्द ही नाईट में भी लोग मार्केटिंग कर सकेंगे। क्योंकि कटरा और सिविल लाइंस एरिया में नाईट मार्केट डेवलप किया जाएगा। साथ ही गलियों एवं सड़कों के साथ ही लोगों के बिल्डिंग पर म्यूरल और स्ट्रीट आर्ट भी किया जाएगा। जो एक अलग ही लुक देगा। इसके साथ ही कल्चरल एक्टिविटी को बढ़ाते हुए लेजर लाइट शो भी कराया जाएगा। प्रयाग स्टेशन के साथ ही सिटी के कई प्वाइंट्स पर टूरिस्ट फैक्सीलेशन सेंटर भी बनाया जाएगा। जहां से टूरिस्टों को सुविधाएं अवलेबल कराने के साथ ही सिटी के अलग-अलग एरिया के लिए ट्रांसपोर्ट फैसिलिटी अवेलेबल कराई जाएगी।

Culture ही नहीं, economic base होगा area

एबीडी एरिया में इलाहाबाद की संस्कृति की पूरी झलक दिखे। इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही इकोनॉमिक बेस पर भी फोकस किया गया है। इसमें स्टार्ट अप के लिए इलाहाबाद यूनिवर्सिटी को जोड़ा जाएगा, साथ ही एबीडी एरिया में वेंडिंग जोन डेवलप किया जाएगा। आवासीय भवनों के आस-पास ही मार्केट को डेवलप किया जाएगा।

पर्यावरण पर होगा focus

एबीडी एरिया को प्रदूषण मुक्त बनाने पर भी पूरा फोकस किया जाएगा। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की वजह से पर्यावरण न फैले, इसलिए ट्रांसपोर्ट के ट्रांजिट मोड का इस्तेमाल किया जाएगा। वाटर हार्वेस्टिंग के साथ ही 100 परसेंट डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की भी व्यवस्था की जाएगी, साथ ही सोलर पॉवर भी लगाया जाएगा।

CCTV camera भी लगेगा

एबीडी एरिया से झुग्गी झोपडि़यों को हटाते हुए करीब 1100 डबल यूनिट वाले आवास बनाए जाएंगे। जिसमें झुग्गी-झोपड़ी वालों को बसाया जाएगा। साथ ही ट्रंासपोर्ट सुविधा के लिए 22 किलोमीटर एरिया का डेडिकेटेड बस ट्रांजिट सिस्टम बनाया जाएगा। इंक्रोचमेंट की समस्या का निवारण करने के लिए पार्किंग भी डेवलप किया जाएगा। जगह-जगह सीसीटीवी लगाए जाएंगे।

स्मार्ट सिटी राउण्ड थ्री के लिए इस बार ऐसा प्लान बनाया गया है जो किसी भी तरह फेल न होने पाए। इसीलिए एबीडी एरिया को इकोनॉमिक, टूरिज्म और कल्चर बेस डेवलप किया जाएगा। जल्द ही प्लान को फाईनल कर शहरी विकास मंत्रालय को भेजा जाएगा।

मणिशंकर त्रिपाठी, आईटी ऑफिसर नगर निगम