- ट्रॉयल सफल होने के बाद आठ एसी सिटी बसों का होगा संचालन

- नए टाइम टेबल के साथ होगा एसी सिटी बसों का संचालन

Meerut । सर्द हवाओं से राहत के लिए मेरठ के यात्रियों को अब दिल्ली की तर्ज पर एसी सिटी बसों में यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए बतौर ट्रायल गत सप्ताह दो एसी सिटी बसों का संचालन शहर में शुरु किया गया था। ट्रॉयल सफल होने के बाद बुधवार से आठ एसी सिटी बसों का संचालन शुरु किया जा रहा है। इसके लिए रोडवेज ने बसों का टाइम टेबल जारी किया है।

दो रूटों पर होगा संचालन

गौरतलब कै कि 8 एसी बसों को राधागोविंद इंजीनियरिंग कालेज से सरधना और मोदीपुरम से मोदीनगर के रुट पर संचालित किया जाएगा। इन बसों का सुबह 6.30 बजे से संचालन होगा। इनमें पांच बसें राधागोविंद- सरधना रुट पर संचालित होंगी और तीन बसें मोदीपुरम-परतापुर बाईपास- मोदीनगर रुट पर संचालित होंगी।

35 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध

यात्रियों की सुविधा के लिए बसों को हर 35 मिनट के बाद उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक को बस प्रति दिन आठ ट्रिप का टारगेट दिया गया है। राधागोविंद से सरधना रुट पर चलने वाली एसी बस को शहर के अंदर से संचालित किया जाएगा।

250 किमी से अधिक का सफर

एसी सिटी बसों को प्रति दिन 250 किमी से अधिक सफर करना होगा। इसमें राधागोविंद सरधना रुट पर प्रति बस 253.4 किमी और मोदीनगर मोदीपुरम रुट पर 268 किमी संचालन किया जाएगा।

एसी सिटी बसों को बुधवार से पूरी तरह से संचालन शुरु किया जा रहा है। आठ बसों को मुख्यालय से भेजा गया था इनका रुट व टाइम टेबल तय कर दिया गया है। ये बसें सुबह 6.30 से शाम सात बजे तक उपलब्ध रहेंगी।

- संदीप लाहा, एआरएम, महानगर सिटी बस सेवा