कई अहम खुलासे के बाद पुलिस बिहार और अन्य एरिया में भी कर रही जांच

बिजनेसमैन रामसकल यादव हत्याकांड का है आरोपी

छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : बागबेड़ा निवासी बिल्डर रामसकल यादव हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता याराना बस के मालिक उपेंद्र सिंह की रिमांड अवधि दो दिन और बढ़ा दी गई है। इसके लिए पुलिस ने न्यायालय में रिमांड अवधि बढ़ाने का आवेदन दिया था, जिसे न्यायालय ने स्वीकृति प्रदान करते हुए दो दिन के लिए और बढ़ा दिया है।

खुल रहे राज के परत दर परत

रामसकल यादव हत्याकांड में उपेंद्र सिंह ने दो दिन पहले आनन-फानन में बिष्टुपुर थाना में सरेंडर किया था। इसके बाद पूछताछ के लिए पुलिस ने दो दिनों के रिमांड पर उसे लिया था। पूछताछ में उपेंद्र सिंह ने हत्या में शामिल होने की सारी बातें स्वीकार कर ली है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले तो उपेंद्र सिंह सजायाफ्ता अखिलेश सिंह की ओर मामले को घुमाने का प्रयास किया, लेकिन पूछताछ में जिस प्रकार उपेंद्र सिंह ने शहर और शहर के बाहर कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। इससे पुलिस के माथे पर बल पड़ गया है। पुलिस का मानना है कि उपेंद्र सिंह का पहुंच दूर-दूर तक अपराधी गिरोह के साथ है। पुलिस के मुताबिक रिमांड बढ़ने से पुलिस की टीम उपेंद्र सिंह को बिहार लेकर जाएगी। इसके अलावा एक टीम दिल्ली, पटना, गया और रांची में उपेंद्र सिंह के सहयोगियों को पुलिस पहचान कर रही है। इसके लिए कई महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की टीम उपेंद्र सिंह को साथ लेकर जल्द ही रवाना होगी।