कॉन्ट्रोवर्सी से भरी रही है जिंदगी

सानिया मिर्जा की लाइफ में काफी कॉन्ट्रोवर्सी रही है, जिसको वो इस आत्मकथा के द्वारा और गहराई से साझा करेंगी। कभी तिरंगे के अपमान का आरोप लगा तो कभी पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने पर उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी। इन सबका जवाब अब तक वो अपने बेहतरीन टेनिस प्रदर्शन से ही देती रही हैं। लकिन अब वो इन सभी आलोचनाओं पर अपना मत इस आत्मकथा के द्वारा देंगी। इस आत्मकथा को लिखने में उनकी मदद उनके पिता इमरान मिर्जा ने भी कि हैं।

प्रेरक है ऑटोबायोग्राफी

प्रकाशक हार्पर कोलिंस के मुख्य संपादक और प्रकाशक वी के कार्तिक का कहना है कि सानिया की यह आत्मकथा बेहद प्रेरक है और असाधारण भी। इस आत्मकथा में उन्होंने अपने निजी जीवन के बारे में भी काफी बाते बताई हैं। सानिया का कहना है कि उनको उम्मीद है कि लोगों को उनकी ऑटोबायोग्राफी पसंद आएगी और इसको पढ़ कर वो खुश होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनको बेहद खुशी होगी अगर उनकी कथा पढ़कर कोई युवा प्रेरित होकर ग्रैंडस्लैम जीतता है। बता दें कि सानिया स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ जोड़ी बनाकर लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं।

inextlive from News Desk