पिंक थीम रखी गई

शायद आप यह सोंच रहे होंगे कि शादी के रस्मों के दौरान बिपाशा मंकी के साथ क्यों खुश थी। ऐसे में सबसे पहले तो यह जान लें कि मंकी को वो वाला नहीं बल्कि करण सिंह ग्रोवर हैं। बिपाशा अपने लवर मंगेतर को प्यार से मंकी ही बुलाती हैं। इसीलिए बिपाशा ने भी अपनी तस्वीरें शेयर करते समय 'मंकी वेंडिंग' लिखा है। ऐसे में कल 30 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाले करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा कल शादी के पहले की रस्मों में काफी खुश दिखे। उनके व दोस्तों द्वारा शेयर की फोटोज में वे दोनों काफी खूबसूरत लग रहे थे। प्री वेडिंग पूजा व रस्मों में पहले से पिंक थीम तय की गई थी। जिसमें पिंक थीम के मुताबिक ही अभिनेत्री बिपाशा बसु ने इस रस्म के लिए गुलाबी रंग की साड़ी को चुना था। इसके अलावा करण सिंह भी सफेद कुर्ता-पाजमा पहन एक ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे थे।

उपहार संग शुभकामनाएं

इस दौरान करण और बिपाशा एक दूसरे को निहार रहे थे। वहीं पूजा की रस्मों के दौरान वहां मौजूद उनके रिश्तेदारों और दोस्तों ने उन्हें ढेरों उपहार व शुभकामनाएं दी। बतातें चलें कि कल होने वाली इस शादी को शानदार और यादगार बनाने के लिए खास तैयारियां काफी समय से चल रही हैं। हालांकि यह शादी तो मुंबई में ही होगी। बिपाशा और करण ने भी शादी को स्पेशल बनाने के लिए एक स्पेशल प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाया है। वहीं शादी के बाद एक रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। जिसमें करीबी दोस्तो और बॉलीवुड की हस्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। बताते चलें कि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वैसे बिपाशा ने प्यार तो कइयों से किया, मगर जीवनसाथी के तौर पर करण को चुना है।

inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk