50 का सताता है डर
हॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस सलमा हयाक अपनी उम्र को लेकर काफी डरी हुई हैं। उनका कहना है कि, बढ़ती उम्र का डर उन्हें काफी सताता है। 50 की होने का ख्याल उन्हें इस कदर सताता है कि वह सिहर उठती हैं। यही नहीं सलमा अपने जैसी तमाम महिलाओं के साथ होने वाली इस समस्या को लेकर चिंतित हैं। सलमा के हमउम्र कई और एक्ट्रेसेस हैं जो बढ़ती उम्र को लेकर काफी डरी रहती हैं।

49 साल होंगे पूरे
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमा हयाक जल्द ही 49 बरस की होने वाली हैं। ऐसे में उनको अपने करियर का डर सताने लगा है। सलमा बताती हैं कि, कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जो 35 साल की उम्र को अंतिम पड़ाव मान लेती हैं। इन महिलाओं का मानना होता है कि 35-40 की उम्र के बाद उनका करियर आगे नहीं बढ़ पाता। लेकिन सलमा इससे इत्तेफाक नहीं रखती। उनका साफ कहना है कि, भले ही एक्ट्रेसेज के लिए उम्र मायने रखती हो लेकिन अगर हौसला हो तो 50 की उम्र में भी महिलाएं सक्रिय रही सकती हैं।

क्या है बूढ़े होने का डर
सलमा आगे बताती हैं कि, उन्हें यह सोचने में काफी समय लगा कि वह उम्र के ढलान पर हैं। इसके बाद मैंने सोचना शुरु किया कि, इस पड़ाव पर कैसी दिखूंगी और मेरी लाइफ किस मोड़ पर पहुंचेगी। सलमा बताती हैं कि, जब वह खुद को बूढ़ा महसूस करती थीं, फिर भी सहज बनी रहती थीं।

Hindi News from Hollywood News Desk

 

Hollywood News inextlive from Hollywood News Desk