जबर्दस्त प्रदर्शन किया

गोलकीपर अदिती का शुक्रवार को जन्मदिन था और इस लीग में एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर चुने जाने से अच्छा उनके लिए कोई इनाम नहीं हो सकता था। एक अग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार अदिती ने इस पुरस्कार के लिए जबर्दस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने फुलहम एफसी लेडिज की तन्वी हंस और मोनिका शर्मा तथा लंदन बारी लेडिज फुटबॉल क्लब की सबा महमूद को हराया। यह समारोह वेम्बले स्टेडियम में हुआ। अदिती ने लंदन से कहा- उनके लिए पिछले कुछ महीने सपने के समान रहे हैं। यह उनका अभी तक का सबसे अच्छा जन्मदिन रहा है।

गोलकीपिंग कोच जुलियन

अदिती को इस पुरस्कार का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। वे दो वर्ष पहले इंग्लैंड में स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए आई थी। अपनी यूनिवर्सिटी टीम की तरफ से खेलते हुए उन्होंने वेस्टहैम के गोलकीपिंग कोच जुलियन का ध्यान आकर्षित किया। अदिती ने कहा- 'भारत से आकर आप यहां इस तरह के पुरस्कार की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। लेकिन मैं इसे लेकर आश्वस्त थी। वेम्बले स्टेडियम में इस पुरस्कार को हासिल करना किसी सपने के सच होने के समान है। भारत में महिला फुटबॉल की कोई लीग नहीं है, इसलिए वहां की किसी महिला फुटबॉलर का इस पुरस्कार को हासिल करना बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी।

inextlive from Sports News Desk

inextlive from News Desk