- मुंगेर प्रमंडल के आयुक्तनवीनचंद्र झा ने अधिकारियों को दिया प्रभावकारी आपदा प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश

PATNA/BEGUSARAI: संभावित बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन काफी अलर्ट है। बाढ़ को लेकर लगातार बैठकें हो रही है और लगतार नदियों के जलस्तर और तटबंधों पर नजर रखी जा रही है। मुंगेर प्रमंडल के आयुक्तनवीन चंद्र झा ने अधिकारियों को त्वरित, सार्थक, त्रुटि रहित और प्रभावकारी आपदा प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसके लिए सभी तंत्र को अलर्ट रहने को कहा है। वे शनिवार को कारगिल विजय सभा भवन में बाढ़ की पूर्व तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक कर रहे थे। आयुक्त ने सभी अधिकारियों को बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया का अक्षरश: पालन करने का निर्देश दिया। कई अधिकारियों से बाढ़ की तैयारी को लेकर सवाल भी पूछे।

बेगूसराय क्भ् प्रबल जिले में शामिल

डीएम नौशाद युसूफ ने आयुक्तको बताया कि सभी तटबंधों और बांधों का सतत निरीक्षण और संवेदनशील स्थानों पर तटबंधों को दुरुस्त किया जा रहा है। नदियों के जलस्तर में वृद्धि और वर्षपात के प्रतिवेदन की दैनिक समीक्षा की जा रही है। आयुक्त ने कहा कि बेगूसराय जिला बिहार के क्भ् अति बाढ़ प्रबल जिले में आता है इसलिए बाढ़ की तैयारी पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आयुक्त ने तटबंधों की सुरक्षा और गस्ती, गृहरक्षकों की प्रतिनियुक्ति, संसाधनों की उपलब्धता और भौतिक सत्यापन, अनुश्रवण समिति का गठन, नियंत्रण कक्ष की स्थापना आदि के बारे में विस्तृत समीक्षा की।

प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी

डीएम ने कहा कि आपदा से निबटने के लिए जिला प्रशासन संवेदनशील और अलर्ट है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में जानमाल की सुरक्षा और ससमय राहत पहुंचाना पहली प्राथमिकता है। संभावित बाढ़ सुरक्षा के लिए गावों, पंचायतों, प्रखंडों और अनुमंडलों में उपलबध संसाधनों का चित्रण कर लिया गया है। बाढ़ से बचाव के लिए आमजन के बीच जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। दवा, पशुचारा, मेडिकल टीम और कैंप, नाव, लाइफ जैकेट, मोटरवोट आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गयी है। डीएम ने कहा कि बाढ़ सम्बन्धी कायरें के त्वरित निष्पादन के लिए क्9 कोषांगों और टास्क फ़ोर्स का गठन किया गया है, साथ ही तटबंधों की सुरक्षा के लिए प्रति किलोमीटर गृहरक्षक की प्रतिनियुक्तिकी गयी है। बाढ़ प्रमंडल द्वारा प्रति भ् किलोमीटर पर एक कनीय अभियंता की प्रतिनियुक्ति की गयी है। अभियंता बांध की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे। बैठक में डीएम नौशद युसूफ, एसपी रंजीत मिश्रा, एडीएम ओमप्रकाश, डीडीसी कंचन कपूर, बखरी एसडीएम विनोद कुमार सिंह सहित सभी एसडीओ, सीओ, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला प्रबंध एसएफसी कार्यपालक अभियंता सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।