- बच्चों के लिए धूप में सूखते रहे पैरेंट्स

- मैक्सिमम स्कूलों में मिल रहे हैं फॉर्म

PATNA: आईसीएसई और सीबीएसई ने अपने रिजल्ट अनाउंस कर दिए। अब बारी एलेवंथ में एडमिशन लेने की है। शहर के मैक्सिमम स्कूलों में एडमिशन फॅार्म भी मिलने लगे हैं। कुछ स्कूल ऐसे भी हैं, जिन्होंने वेबसाइट पर फॉर्म उपलब्ध करवा दिया है। कुछ स्कूलों में तो आज तक ही फॉर्म सबमिट करने की लास्ट डेट भी है।

सुबह से ही पहुंचने लगे थे पैरेंट्स

नॉट्रेडम और माइकल में सुबह से ही पैरेंट्स स्कूल पहुंचने लगे थे। तपती दोपहरी में भी पैरेंट्स अपने बच्चों के लिए फॉर्म लेने के लिए लंबी लाइन में खड़े थे। कुछ पैरेंट्स ने कहा कि स्कूल को चाहिए कि फार्म को ऑनलाइन डाउनलोड करने की व्यवस्था की जाए।

नॉट्रेडेम में आज तक ही मिलेगा फार्म

नॉट्रेडम एकेडमी में एलेवंथ में एडमिशन के लिए शनिवार तक ही फॉर्म मिलेगा। मालूम हो कि फॉर्म की कीमत छह सौ रुपए रखा गया है। स्कूल प्रशासन की ओर से कहा गया है कि आज ही दिन के एक बजे तक पूरी तरह से भरा हुआ फॉर्म स्कूल में जमा करना है। मालूम हो कि स्कूल अपने स्टूडेंट का एडमिशन डायरेक्ट ही ले रही है। इसके लिए स्टूडेंट्स को सुबह साढ़े सात बजे ही स्कूल पहुंचना होगा। वहीं, फ्क् मई को दूसरे स्कूल के स्टूडेंट के लिए एग्जाम कंडक्ट किया है। सभी स्ट्रीम के स्टूडेंट इसमें हिस्सा ले सकते हैं। एग्जाम नौ बजे से लेकर साढ़े दस बजे तक चलेगा। स्टूडेंट को साढे आठ बजे ही एग्जामिनेशन सेंटर पर पहुंचना है। एंट्रेंस टेस्ट के ठीक दूसरे दिन यानी क् जून केा बच्चों के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

डॉन बॉस्को एकेडमी में भी आज लास्ट डेट

डॉन बॉस्को एकेडमी दीघा घाट में एलेवंथ में एडमिशन के लिए फॉर्म फ्0 मई तक मिलेगा। फॉर्म की कीमत पांच सौ रुपए है। स्टूडेंट्स 7.फ्0 से क्क्.फ्0 के बीच जाकर फॉर्म ले सकते हैं। प्रॉस्पेक्टस उसी स्टूडेंट को मिलेगा जिनके पास टेंथ का मा‌र्क्स सीट और एडमिट कार्ड होगा। स्कूल प्रशासन ने बताया कि वैसे स्टूडेंट जिन्हें आईसीएसई में अस्सी प्रतिशत से अधिक मा‌र्क्स आये हैं, उन्हें डायरेक्ट एडमिशन लिया जाएगा। वहीं, अदर बोर्ड के स्टूडेंट के लिए क्म् जून को टेस्ट रखा गया है।

एक को सेंट माइकल्स में एंट्रेंस टेस्ट

संत माइकल्स में एडमिशन के लिए फॉर्म स्कूल की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए स्टूडेंट को छह सौ रुपए देने होंगे। स्टूडेंट भरे हुए अप्लीकेशन फॉर्म 7.फ्0 से क्ख्.00 बजे तक जमा कर सकते हैं। जो स्टूडेंट साइंस लेना चाहते हैं उन्हें कम से कम मैथ और साइंस में एक् या एख् होना अनिवार्य है। वहीं जो कामर्स लेना चाहते हैं उन्हें एक्, एख् या फिर मैथ में कम से कम बीक् होना आवश्यक है। माइकल में आज तक ही फार्म लिया जाना है। एक जून को एलेवंथ में एडमीशन के लिए टेस्ट होगा। रिपोर्टिग टाइम आठ बजे सुबह रखा गया है।