- एडीपी के सेमिनार में एक्सप‌र्ट्स ने दिए टिप्स, मरीजों को मिलेगा फायदा

ALLAHABAD: दांत के मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें मिसिंग दांत लगवाने के लिए कम पैसे देने होंगे। नई तकनीक के जरिए कैप लगाने के लिए आसपास के दांतों को घिसना नहीं होगा। बल्कि, फाइबर की हेल्प से आसानी से नए दांत लगा दिए जाएंगे। सिविल लाइंस के होटल ग्रांड कांटीनेंटल में आयोजित एकेडमी ऑफ डेंटल प्रेक्टिशनर (एडीपी) सेमिनार में बंगलुरू से आए डेंटल एक्सपर्ट डॉ। दीपक मेहता ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस तकनीक में मरीज को कम पैसे देने होंगे।

एक बार ही आना होगा क्लीनिक

अभी तक कैप लगवाने के लिए मरीजों को डेंटल क्लीनिक के कई चक्कर काटने पड़ते थे। नई तकनीक में उन्हें केवल एक बार ही डेंटिस्ट के पास जाना होगा। ये दांत फाइबर की हेल्प से कंपोजिट द्वारा बनाए जाएंगे। एक बार में ही इन्हें फिक्स कर दिया जाएगा। सबसे अहम यह कि कैप लगाने के लिए आसपास के दांतों की घिसाई नहीं करनी पड़ेगी। जिससे मरीजों को राहत मिलेगी। डॉ। मेहता ने डेंटिस्ट्री से जुड़ी दूसरी अहम चीजों के बारे में भी जानकारी दी। सेमिनार में एडीपी के डॉ। वैभव शुक्ला, डॉ। मो। हाशिम, डॉ। प्रशस्त मिश्रा, डॉ। राहुल माथुर, डॉ। मनीष, डॉ। रीमा शुक्ला आदि मौजूद रहे।