- 15 जून तक शुरू हो जाएगा घंटाघर के सौंदर्यीकरण का काम

- निगम का दावा, बजट का हो चुका है इंतजाम

- मरम्मत के लिए 14 लाख रुपए देगा ओएनजीसी

DEHRADUN: हार्ट ऑफ सिटी कहे जाने वाली हेरिटेज बिलिडंग घंटाघर के ब्यूटीफिकेशन का काम क्भ् जून तक शुरू हो जाएगा। इसके लिए नगर निगम द्वारा करीब एक करोड़ की मोटी रकम खर्च की जाएगी। नगर निगम का दावा है कि घंटाघर के ब्यूटीफिकेशन के लिए बजट का इंतजाम कर लिया गया है। ओएनजीसी ने भी इसके लिए क्ब् लाख रुपए की रकम नगर निगम को दी है।

बदहाली रही हमेश्ा चर्चा में

दून की सबसे पुरानी और ऐतिहासिक इमारतों में दून का घंटाघर हमेशा अपनी बदहाली के लिए चर्चाओं में रहा। निगम की हर बोर्ड बैठक में पार्षदों द्वारा घंटाघर की बदहाली का मामला उठाया जाता रहा है। कभी घंटाघर की खराब घडि़यों को लेकर आवाज उठती है तो कभी रंग रोगन और मरम्मत को लेकर। आलम यह है कि इस ऐतिहासिक बिल्डिंग की बाउंड्री वॉल तक टूट चुकी है।

दो फेज में होगा कायाकल्प

धर्मपुर विधायक व मेयर विनोद चमोली का कहना है कि घंटाघर को सुधारने के लिए दो फेज में काम शुरू किया जाएगा। एक चरण में सौंदर्यीकरण होगा जबकि दूसरे चरण में सुदृढ़ीकरण। सौंदर्यीकरण खुद निगम अपने स्तर से कर रहा है। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। प्राइवेट एजेंसी के जरिए सौंदर्यीकरण का काम कराया जाएगा, जिसके लिए निगम ने भ्0 लाख रुपए की व्यवस्था कर कर ली है। जबकि सुदृढ़ीकरण के लिए ओएनजीसी ने क्ब् लाख की राशि दी है। इसके लिए उत्तराखंड अवस्थापना विकास निगम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेयर विनोद चमोली ने बताया कि अवस्थापना विकास निगम सुदृढ़ीकरण के तहत कमजोर पड़ चुकी घंटाघर की नींव मजबूत करने का काम शुरू करेगा। इसके लिए पहले निगम ने अपने स्तर से सर्वे का काम भी पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि क्भ् जून तक घंटाघर के जीर्णोद्धार काम हर हाल में शुरू कर दिया जाएगा।