रुन्ञ्जश्व॥न्क्त्र : महुआडांड़ थाना क्षेत्र के परहाटोली गांव के तेरह नाबालिग लड़कियों को दलालों ने दिल्ली में बेच दिया। यह मामला छह वर्ष पुराना है। मामले का खुलासा गुरूवार को लड़कियों के परिजनों द्वारा थाने में मामला दर्ज कराने के बाद हुआ। मामले पर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने कहा कि जल्द ही लड़कियों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही नाबालिगों को बेचने वाले दलालों को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह है मामला

मिली जानकारी के अनुसार छह वर्ष पूर्व महुआडांड़ के परहाटोली में गांव के ही दलाल बबली नगेशिया, शीला नगेशिया, विनोद नगेशिया, रामदेव घांसी गोठगांव, शिव नायक सलगी गुमला व सुरेश घांसी परहाटोली के 13 नाबालिग लड़कियों को यह कह कर घर से ले गए कि दिल्ली में नौकरी लगा देगें। जिसके बाद गांव के लोग अपने मासूम बेटियों को उन दलालों पर विश्वास कर उन्हें सौंप दिए। लेकिन उसके बाद से न तो दलाल का पता चला और नहीं लड़कियों का। हलांकि परिजन कई बार दिल्ली जाकर भी अपने-अपने बेटियों का पता लगाने का प्रयास किए। लेकिन अब तक कुछ भी पता नहीं चल सका। जिसके बाद गुरूवार को सभी नाबालिग लड़कियों के परिजन थाना पहुंच कर मामले की जानकारी थाना प्रभारी दीपक कुमार दिए। जिसके बाद मामले पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।

इन लड़कियों को बेचा गया दिल्ली में

महुआडांड़ थाना के परहाटोली गांव के सोनिया कुमारी उम्र 14 वर्ष,तारामुनी 13 वर्ष, सुमंती कुमारी 15 वर्ष,करश्मिा कुमारी 13 वर्ष,कांती नगेशिया उम्र 13 वर्ष,बॉबी नगेशिया उम्र 12 वर्ष,रेवी नगेशिया 13 वर्ष,ममता कुमारी 15 वर्ष, प्रियंका कुमारी 11 वर्ष,सिलवंती नगेशिया 15 वर्ष,पुनम नगेशिया 14 वर्ष,पुली कुमारी 12 वर्ष के नाम शामिल है।

दलालों पर हुई प्राथमिकी दर्ज

महुआडांड़ के 13 नाबालिगों को दिल्ली में बेचे जाने के मामले पर दलाल बबली नगेशिया,शीला नगेशिया, विनोद नगेशिया, रामदेव घांसी गोठगांव,शिव नायक सलगी गुमला व सुरेश घांसी परहाटोली पर परिजनों के आरोप के बाद प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया।