-कोसी और सीमांचल में लंबी अवधि तक ठंड का असर

क्कन्ञ्जहृन्: इस ठंड के मौसम में 29 दिसंबर से पूरा बिहार कड़ाके की ठंड में कंपकपा रहा है। 41 साल में पहली बार लगातार 22 दिनों तक पूरा बिहार ठंड से प्रभावित रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बिहार में इतने लंबे समय तक लगातार कोल्ड डे की स्थिति 41 साल बाद आई है। अधिकतम तापमान सामान्य से जहां 5- 8 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया वहीं न्यूनतम तापमान भी 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

जब 2.3 डिग्री पहुंचा था पारा

मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी 2003 को बिहार में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। तब 26 वर्ष बाद यह स्थिति बनी थी। इसके बाद 23 जनवरी 2016 को पटना का न्यूनतम पारा एक दिन के लिए 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। इससे पहले वर्ष 2010 में जनवरी के प्रथम पखवारे में 6 दिन तक यह स्थिति रही थी।

कोसी में इतनी ठंड नहीं

डॉ राजेंद्र प्रसाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ ए सत्तार के अनुसार ऐसी ठंड 15 साल पहले पड़ी थी। तब 7 जनवरी 2003 से शुरू होकर 18 जनवरी तक यानी 12 दिनों तक कोल्ड डे रहा। तब औसत अधिकतम तापमान 11 और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम कृषि वैज्ञानिक प्रो। सुनील कुमार ने पूर्व बिहार, कोसी और सीमांचल में इतनी लंबी अवधि तक ठंड पिछले 50 वर्षो में नहीं होने की बात कह रहे हैं। जब अधिकतम तापमान 16 या उससे कम हो जाए यानी सामान्य से 4.5-6.5 डिग्री सेल्सियस कम हो। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्यिस या उससे कम हो। न्यूनतम तापमान के 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने के बाद कोल्ड डे घोषित किया जाता है। इसके अलावा आकाश में बादल हो और उत्तरी-पश्चिमी हवा चलती है तो ऐसे में कोल्ड डे की स्थिति बनती है। ठंड और शीतलहर की वजह से फसल प्रभावित होने की बात कही जा रही है।

जनवरी में पटना में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। 28 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान गिरकर 17.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। 30 को 18.1 डिग्री व 31 दिसंबर को 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिसंबर और जनवरी मिलाकर 24 से 25 दिनों का कोल्ड डे रहा है।

- शुभेंदु सेन गुप्ता, निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, पटना