ट्यूजडे को सैलरी न मिलने पर कर्मचारी उतर आए असहयोग आंदोलन पर

वीसी और रजिस्ट्रार के हस्तक्षेप पर माने कर्मचारी

BAREILLY: आरयू में ट्यूजडे को एक बार फिर स्ट्राइक की नौबत आ गई। अगस्त में करीब क्भ् दिन कर्मचारियों की स्ट्राइक चली थी। इस दौरान सभी एकेडमिक व ऑफिशियल काम ठप रहे। इसकी वजह से रिजल्ट का काम सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। ना तो नए रिजल्ट बन पाए और ना ही जो रिजल्ट डिक्लेयर हुए थे उनकी मार्कशीट स्टूडेंट्स को डिलीवर हो सके। इसका नतीजा यह रहा कि सभी कॉलेजेज में एडमिशन प्रोसीजर रुक गए। ट्यूजडे को सैलरी ना मिलने से कर्मचारी असहयोग आंदोलन पर उतर आए, लेकिन वीसी और रजिस्ट्रार के हस्तक्षेप पर स्थिति नॉर्मल हो गई।

नहीं आई खाते में सैलरी

महीने की क् तारीख को कर्मचारियों के खाते में सैलरी आ जाती है, लेकिन मंडे को कर्मचारियों के खाते में सैलरी नहीं आई। इससे नाराज कर्मचारियों ने ट्यूजडे को ऑफिस तो खोला लेकिन काम नहीं किया। वे असहयोग आंदोलन पर उतर आए। दिन भर सब कुछ नॉर्मल लगता रहा, लेकिन जब कर्मचारियों को पुष्टि हुई कि उनकी सैलरी नहीं आएगी तो शाम होते-होते करीब ब् बजे कर्मचारी खुलकर असहयोग आंदोलन पर उतर आए। वे एकजुट हो गए और फिर से स्ट्राइक पर जाने की चेतावनी दे दी। करीब डेढ़ घंटे तक ऑफिस में एकजुट रहे। इसके बाद वीसी प्रो। मुशाहिद हुसैन और रजिस्ट्रार एके सिंह ने कर्मचारियों से वार्ता की और सैलरी देने का आश्वासन दिया। पीआरओ जहीर अहमद ने बताया कि सभी कर्मचारियों की सैलरी फ् सितम्बर को उनके खाते में आ जाएगी।