<

AGRA: AGRA: पुलिस ने क्राइम ग्राफ को कम करने का अपना तरीका ईजाद कर लिया है। अब पीडि़त की शिकायत की जगह पुलिस अपने हिसाब से मामला दर्ज करती है। पीडि़त यदि विरोध करे तो उसे हवालात की हवा तक खानी पड़ती है। थाना सदर के नगला टेकचंद में आर्मी स्कूल कर्मी के मकान में मध्य रात डकैतों ने धावा बोल दिया। तमंचे के बल पर लूटपाट करने के बाद डकैत आराम से निकल गए। शिकायत करने पर पुलिस ने पीडि़त को ही हवालात में डाल दिया।

रात में आए थे बदमाश

नगला टेकचंद निवासी तोरन सिंह पुत्र भीम सिंह आर्मी स्कूल में माली के पद पर कार्यरत हैं। रात में उनका बड़ा बेटा विक्रम व पत्नी घर में थे जबकि छोटा बेटा रिंकू बगीची निवासी अपने चाचा के यहां गया हुआ था। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। रात में एक बजे करीब एक आदमी आठ-दस फुट की बाउंड्रीबॉल कूद कर घर में दाखिल हो गया।

तमंचे के बल पर खुलवाया घर का मेनगेट

विक्रम ने बताया कि उसने अंदर आते ही पिता के सीने पर तमंचा लगा दिया। तमंचे के बल पर मेनगेट खोलने को कहा। गेट खुलते ही मुंह पर ढाटा बांधे पांच बदमाश अंदर आ गए। सभी के हाथ में तमंचे थे। वह पूरे परिवार को घर के अंदर लेकर चले गए। मुंह खोलने पर गोली मारने की धमकी दी।

इशारों में करते थे बात

पीडि़त के मुताबिक बदमाश आपस में कम बात करते थे। वह इशारों में बात करते थे। उन्होने एक-एक कर घर की हर अलमारी को खोल डाला। डकैतों ने यहां ने नगदी व जेवर पर हाथ साफ कर दिया। बदमाश पूरे डेढ़ घंटे तक घर में डटे रहे। डेढ़ बजे करीब वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मेनगेट से ही निकल गए। पहले पांच बदमाश गए बाद में अंतिम भी निकल गया।

पुलिस कंट्रोल रूम किया फोन

विक्रम ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया। मौके पर थाने की जीप व चीता पहुंच गई। लेकिन पुलिस ने अपने तरीके से काम किया। पीडि़त ने डकैती की तहरीर दी। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर दिया। इतना ही नहीं विक्रम को रात में थाने की बैठा लिया। वह पुलिस ने गुहार लगाता रहा लेकिन टस से मस नहीं हुई। रविवार की दोपहर क्षेत्र के कुछ लोग थाने पहुंचे तब उसे छोड़ा।

इतना माल ले गए चोर

पीडि़त के मुताबिक बदमाशों ने उनके यहां से करीब 8ख् हजार रुपये व जेवर पर हाथ साफ कर दिया। विक्रम का फीरोजाबाद से संबंध तय हुआ है उसकी शादी होने वाली है। नई बहू के लिए माता पिता ने जेवर जमा किया था। बदमाशों ने उस पर हाथ साफ कर दिया।