ग्रीनरी के साथ सेलिब्रेट किया दीपावली का त्यौहार

लोगों से की ग्रीनरी बचाने की अपील

आगरा। पटाखों की गूंज से प्रदूषित हो रहे वायुमंडल को साफ रखने के लिए ग्रीन दीपावली मनाने का संकल्प सिटी के जागरूक लोगों ने लिया है। खास बात यह है कि उनके संकल्प को पूरा कराने में उनके बच्चे भी पूरा सहयोग देते हैं। पौधरोपण करके लोगों को ग्रीन दीपावली मनाने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

चार साल से मना रहे ग्रीन दीपावली

सिटी में 'राइजप ग्रुप' हर साल ग्रीन दीपावली मनाता आ रहा है। इस ग्रुप के सभी सदस्यों का कहना है कि इस नेक कार्य में वह अकेले ही नहीं बल्कि उनके छोटे-छोटे बच्चे भी साथ रहते हैं।

इस दीपावली पर लगाए दर्जनों पौधे

ग्रुप के पदाधिकारियों का कहना है कि इस दीपावली उन्होंने दर्जनों पौधे लगाए हैं। पौधरोपण में टीम के डॉ। उपेन्द्र चौहान, डॉ। सतेन्द्र शुक्ला, डॉ। एचएस तौमर, डॉ। यतेन्द्र यादव, एड। अनिल शुक्ला, डॉ। मनोज दसावत, डॉ। आर भदौरिया, सुरेन्द्र सिंह, मेजर वीएल मदान आदि मौजूद रहे।

पौधों की करेंगे देखभाल

नगला कली के शिव गंगा रेजीडेंसी में पौधा रोपण कर इस ग्रुप के सभी सदस्यों ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग किया। टीम के लोगों का कहना है कि केवल पौधे लगाकर काम पूरा नहीं होता। आगे भी उनकी पूरी केयर की जाती है।

हर पौधे की साइंस इन्हें है पता

ग्रुप के डॉ। उपेन्द्र चौहान को हर पौधे की साइंस पता है। किस पौधे से क्या लाभ होगा, किस पौधे को कहां पर लगाना उचित होगा इन छोटी मोटी हर जानकारी के साथ ही यह पौधे लगवाने का कार्य करते हैं।

इन्होंने भी दिया संदेश

आराधना संस्था के सभी सदस्यों ने हरित पर्यावरण को बनाये रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को पौधे गिफ्ट में देकर पर्यावरण को बचाने की अपील की। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पवन आगरी, महासचिव डॉ। हदृेश चौधरी, अमित ग्वाला, रश्मि गुप्ता, सुनीता बघेल, निमृला बिशन, प्रमिला आदि मौजूद रहीं।