- बायो में कई प्रश्न एनसीईआरटी से बाहर का था

- स्टैंडर्ड क्वेश्चन के कारण कटआफ बढ़ने की संभावना नहीं

- 39 सेंटर्स पर हुआ एग्जाम, पांच जून को आएगा रिजल्ट

PATNA : पटना में रविवार को एआइपीएमटी का एग्जाम 39 सेंटर्स पर आयोजित किया गया। स्टेट भर से करीब तीस हजार परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया। इसमें नकल रोकने की खास व्यवस्था की गई थी। सभी सेंटरों पर सीबीएसई की ओर से स्पेशल पेन की व्यवस्था की गई थी। यह स्पेशल पेन सभी सेंटरों पर उपलब्ध कराया गया था। हर चार गलती पर एक निगेटिव मा‌र्क्स था। इसमें फिजिक्स और कैमेस्ट्री से 45-45 क्वेशचन थे जबकि बॉयो से 90 क्वेशचन पूछा गया था। कुल मिलाकर क्वेशचन का स्टैंडर्ड पैटर्न था। पिछली बार की तुलना में इस बार की परीक्षा कई मायनों में खास थी। बायो से करीब दस सवाल एनसीईआरटी के बाहर से था।

बायोलॉजी में गुगली

बीते साल की तुलना में इस बार बायोलाजी में स्टूडेंट्स गुगली खा गए। इस बारे में गोल इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर विपिन कुमार ने बताया कि इसमें कम से कम दस ऐसे सवाल थे जो कि एनसीईआरटी बुक के बाहर से पूछे गए थे। इसके अलावा बॉटिनी का पोरर्सन अधिक था। कुल मिलाकर तुलनात्मक रूप से इसमें स्टैंडर्ड क्वेशचन पूछे गए थे। क्वेश्चन का टाइप कांसेप्चुअल था। लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि बायोलाजी इस बार कट ऑफ में निर्णायक साबित हो सकता है। इस बार कट-ऑफ में दो परसेंट का अधिक-कम का आसार रहेगा। लास्ट ईयर में कट ऑफ 69 था।

फिजिक्स रहा हीट

इस बार इस सबजेक्ट में कांसेप्चुअल क्वेशचन अधिक था। गोल इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर विपिन कुमार ने बताया कि थर्मोडायनेमिक्स और हीट से अपेक्षाकृत अधिक क्वेश्चन था। वहीं, केमिस्ट्री इजी रहा। इसमें 14 में से पांच आर्गेनिक से स्टैंडर्ड क्वेशचन था।

कट ऑफ घटने की संभावना

साहिल स्टडी सेंटर के डायरेक्टर डॉ मिथिलेश कुमार का कहना है कि पिछली बार की तुलना में स्टैंडर्ड क्वेशचन अधिक था। इस बार कट ऑफ बढ़ने की संभावना नहीं है। जहां फिजिक्स ठीक रहा, कैमेस्ट्री में करीब 20 परसेंट टफ और बायोलाजी से कुछ भ्रामक सवाल थे। इस प्रकार का ट्रेंड देखते हुए 55 से 60 परसेंट तक कट ऑफ रहने की संभावना है।

फोकस्ड होकर पढ़ते रहे

मार्गदर्शन के डायरेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि केमिस्ट्री और फिजिक्स में कान्सेप्ट-बेस्ट सवाल था। फिजिक्स में सेकेंड पेपर से अधिक सवाल था। हालांकि उन्होंने कट ऑफ 70 परसेंट तक जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स अपना काम करते रहें। जिन्होंने इस एग्जाम में अच्छा प्रदर्शन किया हैं वे भी रूके नहीं, फोकस्ड होकर पढ़ते रहें। पढ़ाई की निरंतरता को कम न होने दें।

Students speak

फिजिक्स में कान्सेप्ट-बेस्ड क्वेश्चन तो था पर काफी टफ भी था। इसमें 90 परसेंट तक न्यूमेरिकल था।

-साक्क्षी

मैं पिछली बार भी अपीयर हुई थी। पिछले बार की तुलना में इस बार स्टैंडर्ड सवाल अधिक था। एग्जाम हॉल में टाइम लिमिट का भी ख्याल रहा।

-मोनिका

मुझे कुल मिलाकर फिजिक्स ही सबसे टफ लगा। हालांकि बायो में कुछ सवाल बिल्कुल ही नया था, जो मॉक टेस्ट में नहीं थे।

-अंशु