वह ‘मस्तानी’ बनती

जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जज्बा का जमकर प्रमोशन कर रही है। ऐसे में उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी के बारे में बड़ा खुलासा किया। उनका कहना है कि आज फिल्म में जिस भूमिका को रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण निभा रहे हैं। कभी उसका ऑफर उन्हें मिला था। संजय लीला भंसाली  अपनी फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की अपार सफलता के बाद ‘बाजीराव मस्तानी’बनाने का प्लान किया। इस फिल्म में भी उन्होंने सलमान और ऐश्वर्या को मुख्य भूमिकाओं में लेने का मन बनाया था। ऐश्वर्या का कहना है कि अगर वैसा होता..तो आप सब को पता है कि उनकी इच्छा के मुताबिक वह ‘मस्तानी’बनती लेकिन ऐसा तभी होता अगर उनके द्वारा सोचा गया अभिनेता बाजीराव बनता। उनका इशारा सलमान खान की ओर था।

5 साल बाद वापसी

इस दौरान ऐश्वर्या ने स्पष्ट किया कि उन्हें इसमें काम न करने का कोई अफसोस नही हैं। यह ऐसी चीज नहीं है जिसे लेकर सोचा जाए..चिंता की जाए। जो फिल्म जिसकी झोली में होती है उसी की झोली में जाती है। इस दौरान ऐश्वर्या का कहना है कि संजय लीला भंसाली के साथ उनके परिवारिक रिश्ते हैं। उनके साथ्ा वह दो हिट फिल्मों ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘देवदास’ में काम कर चुकी हैं। हालांकि 5 साल बाद ऐश्वर्या ने संजय गुप्ता के साथ ही फिल्मों में वापसी की है। बताते चलें कि अभिनेत्री ऐश्वर्या रॉय बच्चन की आगामी फिल्म जज्बा 9 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता इरफान खान हैं।

inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk