RANNCHI: सरकार में शामिल आजसू पार्टी के रांची जिला उपाध्यक्ष रौशन लाल महतो की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनकी बॉडी मेसरा ओपी क्षेत्र के फड़बरिया के पास रेलवे ट्रैक के करीब पड़ी मिली। इस संबंध में बीआइटी ओपी मेसरा में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ पत्नी रेखा देवी ने मामला दर्ज कराया है।

जमीन का करता था कारोबार

रौशन जमीन का कारोबार करते थे। उनके खिलाफ कई थानों से वारंट भी जारी हो चुका था। चेक बाउंस मामले में भी वह आरोपी थे। हत्या की सूचना मिलने के बाद सदर डीएसपी विकासचंद्र श्रीवास्तव और मेसरा ओपी प्रभारी मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

हत्या के विरोध में रोड जाम, रांची बंद की चेतावनी

हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने रांची-बीआईटी रोड एनएच-फ्फ् को जाम कर दिया। इस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। आजसू पार्टी ने कहा कि पुलिस ख्ब् घंटे के अंदर हत्यारों को अगर अरेस्ट नहीं करती है, तो पार्टी की ओर से रांची बंद का आह्वान किया जाएगा। कुरमी विकास मोर्चा ने भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रांची बंद की चेतावनी दी है। बाद में सदर डीएसपी विकास श्रीवास्तव के आश्वासन पर जाम समाप्त हो गया।

जमीन विवाद में हत्या

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बूटी बस्ती में एक जमीन को लेकर विवाद था। उस जमीन को रौशन लाल ने एग्रीमेंट किया था। पर कुछ लोग पहले से ही उस जमीन पर अपना ध्यान लगाए हुए थे। इसमें रौशन के साथ उनलोगो का झंझट भी हुआ था। रात में रौशन का दोस्त उसे बुलाकर ले गया, सुबह में उसकी लाश मिली।

ख्ब् घंटे में गिरफ्तारी की मांग

पत्‍‌नी के मुताबिक, वह प्रतिदिन की भांति मार्निग वॉक पर निकले थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि रोशनलाल की दो पत्नियां हैं। दोनों एक साथ रहती हैं। पहली पत्नी रेखा से रोशन को दो बच्चे हैं। दूसरी पत्नी से कोई बच्चा नहीं है। मर्डर की जानकारी होते ही आक्रोशित लोगों ने शाम पांच बजे अपराधियों की ख्ब् घंटे के अंदर गिरफ्तारी व परिजनों को क्0 लाख रुपए मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग को लेकर एनएच-फ्फ् जाम कर दिया।