राजनीतिक प्रस्ताव में भगवा पार्टी को जमकर कोसा गया

भाजपा की कार्यशैली की तुलना हिटलर से की जा सकती है

आगरा। अधिवेशन में राजनीतिक प्रस्ताव में समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर धार्मिक उन्माद फैलाकर सत्ता हासिल करने का आरोप लगाया है। वर्ष 2017 में होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान पहले जैसा फिर से हथकंडा अपनाया जा सकता है, इससे सावधान रहना होगा।

धार्मिक भावना के सहारे भाजपा हथियाती है सत्ता

पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने सम्मेलन में राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पारित किए। उन्होंने कहा कि भाजपा मीडिया के सहारे असत्य बोलकर सत्ता हासिल करती है। सपा प्रतिनिधियों के अनुसार भाजपा की कार्यशैली की तुलना हिटलर से की जा सकती है। प्रस्ताव में यह भी आरोप लगाया गया है कि भाजपा विपक्षी दलों को तोड़ने का प्रयास कर रही है। भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा बन गई है। मीडिया लोकतंत्र का चौथा खंभा है। उसे भी प्रभावित किया जा रहा है।

स्ट्राइक के बाद आतंकवाद बढ़ा

प्रस्ताव के अनुसार सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकवाद बढ़ा है। सीमाए सुरक्षित नहीं है। विदेश नीति के नाकामी की वजह से पडोसी मित्र देशों से भी सबंध खराब हो रहे हैं। किसानों की हालत बदतर है। कर्जे माफ करने की नीति ठीक नहीं रही। किसान बेहाल है। बेरोजगारी बढ़ी है। नोटबंदी और जीएसटी से अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। प्रस्ताव पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव ने पेश किया। इस पर आजम खां सरीखे वरिष्ठ नेताओं ने विचार व्यक्त किए।