हाउसफुल 2
पांच अप्रैल 2012 में ही रिलीज हुई फिल्म हाउसफुल 2 ने भी बॉक्स 106 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म में अक्षय के साथ रितेश देशमुख, जॉन अब्राहम, असिन, जैकलीन फर्नांडिस और जरीन खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को साजिद खान ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में कॉमेडी के साथ अक्षय के एक दो फाइट् सीन थे।
हॉलीडे
2014 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म हॉलीडे ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 112.45 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म में भी अक्षय के साथ सोनाक्षी सिन्हा थीं। इस फिल्म में गोविंदा ने भी एक आर्मी ऑफीसर का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी सस्पेंस, थ्रिल और एक्शन पर आधारित थी।
एयरलिफ्ट
22 जनवरी 2016 को रिलीज हुई अक्षय की फिल्म एयरलिफ्ट ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 128 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म में पहली बार अक्षय ने अभिनेत्री निमरत कौर के साथ काम किया था। दोनों की जोड़ी के साथ इस फिल्म को भी खूब सराहा गया था।
रूस्तम
12 अगस्त 2016 को रिलीज हई फिल्म रूस्तम ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 127.49 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ इलियाना डिक्रूज मुख्य भूमिका में थीं। अक्षय इस फिल्म में एक नेवल ऑफीसर की भूमिका में नजर आये थे।
हाउसफुल 3
2 जून 2016 को रिलीज हुई अक्षय की फिल्म हाउसफुल 3 ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 109.14 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म को साजिद-फरहाद ने डायरेक्ट किया था। इसमें अक्षय के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी और लीजा हेडन मुख्य भूमिका में थे।
जॉली एलएलबी-2
जॉली एलएलबी-2 ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाई कर ली है। इसकी कमाई का सिलसिला अब भी जारी है। जॉली एलएलबी-2 को फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। इसे सुभाष कपूर ने निर्देशित किया है। यह फिल्म साल 2013 में बनी जॉली एलएलबी का सीक्वल है। फिल्म में अक्षय कानपुर के वकील जगदीश्वर मिश्रा उर्फ जॉली की भूमिका निभाई है।
राउडी राठौर
एक जून 2012 में रिलीज हुई फिल्म राउडी राठौर ने कुल 133 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका में सोनाक्षी सिन्हा थी। इन दोनों की केमेस्ट्री को फिल्म में काफी पसंद किया गया था। फिल्म में एक्शन के साथ रोमांस का बेहतरीन तड़का लगा था।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk