ह्मड्डठ्ठष्द्धद्ब : उत्तर प्रदेश सरकार के कड़े निर्णय से प्रेरित होकर झारखंड सरकार ने भी राज्य में अवैध रूप से चल रहे सभी स्लाटर हाउस (बूचड़खानों) और मांस की दुकानों को 72 घंटे के अंदर बंद करने का निर्देश जारी किया है। गृह विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे ने राज्य के सभी उपायुक्त, एसएसपी, एसपी के साथ-साथ नगर पालिका, नगर निगम और नोटिफाइड एरिया को इस बाबत पत्र लिख कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया है।

थानों को आदेश जारी

अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि उनके क्षेत्राधिकार में एक भी अवैध बूचड़खाना संचालित नहीं होना चाहिए। सभी पुलिस थानों को भी इसी आशय के आदेश जारी किए गए हैं। गृह विभाग इस निर्देश की मॉनीट¨रग करने के लिए नोडल पदाधिकारी भी नियुक्तिकरेगा। अनुमंडल पदाधिकारी इसके लिए जवाबदेह होंगे। राज्य सरकार ने आदेश दिया है कि इस कानून का प्रचार-प्रसार भी किया जाए ताकि लोग अवैध तरीके से चल रहे बूचड़खानों के बारे में जानकारी दें।

एक भी बूचड़खाने ने नहीं लिया लाइसेंस

रांची : राज्य में संचालित सभी स्लाटर हाउस (बूचड़खाने) अवैध रूप से ही संचालित हो रहे हैं। खुद राज्य सरकार ने इस बात को स्वीकार है। वर्ष 2014 में झारखंड उच्च न्यायालय को दाखिल जवाब में सरकार ने माना था कि राज्य में 245 से अधिक बूचड़खाने अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं।