i special

ALLAHABAD: आपके वार्ड की वोटर लिस्ट में अगर आपका पोलिंग बूथ गायब है तो चिंता की बात नहीं है। आप तत्काल बीएलओ से संपर्क कीजिए, आपका नाम वार्ड के दूसरे निकटस्थ बूथ में शिफ्ट किया गया है। इस बार निर्वाचन आयोग ने बूथों में वोटर्स की अनियमित संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया। जिन बूथों में मानक से बहुत कम वोटर थे, उनको निरस्त कर दिया गया है। नगर पंचायतों में बूथों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नंबर गेम

-1089 पोलिंग बूथ थे पिछले चुनाव में।

-838 इस बार रह गई इनकी संख्या।

-251 बूथ निर्वाचन आयोग ने घटाए हैं।

-1500 से काफी कम थी वोटर्स की संख्या।

 

नहीं होगा भटकना

अधिकारियों का कहना है कि बूथ कम होने के बावजूद वोटर्स को भटकना नहीं होगा। उन्हें चिंता छोड़कर अपने बीएलओ से संपर्क करना चाहिए। आयोग ने बूथ तो कम किए हैं लेकिन मतदान केंद्र नहीं बदले हैं। इन्हीं केंद्रों के दूसरे बूथों में इन वोटर्स को शिफ्ट किया गया है। ऐसे में चुनाव वाले दिन वोटर्स को उसके केंद्र में जाना होगा। बस बगल वाले कमरे में लाइन लगानी होगी। इसके लिए वोटर लिस्ट देखने के साथ बीएलओ से संपर्क करना होगा।

 

फैक्ट फाइल

एरिया वार्ड की संख्या मतदान केंद्र बूथ

नगर निगम 80 216 838

सिरसा 11 7 12

लालगोपालगंज 15 10 22

झूंसी 17 7 17

फूलपुर 15 11 21

शंकरगढ़ 12 4 13

कोरांव 11 8 11

हंडिया 13 10 19

भारतगंज 13 4 15

मऊआइमा 14 8 14

कुल योग 201 285 982

लालगोपाल गंज में सर्वाधिक वोटर

नगर निगम के अलावा जिले की नौ नगर पंचायतों में चुनाव होना है। इनमें से लालगोपालगंज में 23800 कुल वोटर्स की संख्या है। वहीं सिरसा में 9450 सबसे कम वोटर्स का नाम दर्ज है। अधिकारियों का कहना है कि 27 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के बाद फिर से वोटर लिस्ट में वोटर अपना नाम दर्ज करा सकेंगे। आपत्तियों के निस्तारण के बाद केवल नगर निगम सीमा में 42 हजार नए वोटर जोड़े गए हैं। इस तरह से वर्तमान में नगर निकाय चुनाव में कुल 1200392 वोटर प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

जिनके बूथ इस बार निरस्त हो गए हैं, उनको वोटर लिस्ट में अपना नाम बगल के बूथ में सर्च करना चाहिए। वहां पर उन्हें शिफ्ट किया गया है। नगर निगम सीमा में कुल 251 बूथ कम किए गए हैं।

-दिनेश तिवारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी