न्यूजीलैंड में बनाया गया ये वीडियो
न्यूजीलैंड का ये वीडियो इन दिनों जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। ये वीडियो यहां डायलन नाम के एक शख्स ने बनाया है। इनका पूरा नाम है डायलन जेरमाइन ट्राएज। इन्होंने इस वीडियो को शेयर किया है। डायलन ने बताया कि उन्होंने इस मधुमक्खी की जान बचाई। उसकी जान बचाने के बाद इन्होंने उसको सूरजमुखी के फूल के ऊपर बैठा दिया।

पढ़ें इसे भी : सांता क्लॉज बनीं ये नन्हीं पेंग्विन चुरा लेंगी आपका भी दिल

इनके साथ हुआ ऐसा
उसको फूल के ऊपर बैठाने के बाद डायलन ने जब उसकी ओर देखकर हाथ हिलाया तो बदले में उसने भी अपना हाथ उठाकर थैंक्स बोलने का इशारा किया। डासलन कहते हैं कि मधुमक्खी ने उनको साफ-साफ ये इशारा किया था जैसे वो उनको बदले में खुश होकर थैंक्स बोलना चाह रही हो। डायलन का मानना है कि जानवर भी अपने अंगों से इशारा करके अपने भावों को व्यक्त करते हैं। जरूरत है सिर्फ उसको समझने की।       

पढ़ें इसे भी : CCTV कैमरा पर कैद हुआ महिला पर भूत का हमला

 


डायलन ने बताया
डायलन का बनाया और पोस्ट किया ये वीडियो इन दिनों जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। लोग ये देखना चाह रहे हैं कि कैसे एक नन्हा सा जानवर अपनी जान बचाने वाले को थैंक्स बोलता है। आप भी देखिए, मधुमक्खी का ये प्यारा सा वीडियो उसके बाद आपको भी यकीन हो जाएगा कि जानवर भी इंसानों के जैसे इमोशंस रखते हैं और उन्हें व्यक्त करने की क्षमता भी।  

पढ़ें इसे भी : अफ्रीका के घने जंगलों में पली-बढ़ी है ये रियल लाइफ मोगली

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk