घर पेंट कराने से पहले लेनी होती है सरकार से परमीशन! ऐसी ही हैं दुनिया की ये 10 'रंगीन' जगहें
यहां घर पेंट करवाना है सरकार के हाथ में
इटली के खूबसूरत वेनेटियन टाउन में बने सभी घर अपनी यूनीक कलर स्कीम के लिए दुनिया भर में फेमस हैं। मछली पकड़ना यहां का मुख्य पेशा है। कहा जाता है कि समुद्री यात्रा के बाद मछुआरे जबरदस्त फॉग के दौरान भी अपना घर आसानी से पहचान सकें, इसके लिए लोगों ने अपने घरों को अलग अलग रंगों से रंगने की परम्परा शुरु की। यहां पर अपना घर पेंट करने के लिए लोगों को शहर प्रशासन को एप्लीकेशन देकर जगह के मुताबिक उपयुक्त कलर और थीम की परमीशन लेनी होती है।

घर पेंट कराने से पहले लेनी होती है सरकार से परमीशन! ऐसी ही हैं दुनिया की ये 10 'रंगीन' जगहें
दुनिया का सबसे कलरफुल स्लम
ब्रीजील के ओलम्िपक सिटी रियो डी जेनेरियो में मौजूद है दुनिया का सबसे कलरफुल स्लम यानि गरीबों की बस्ती। इसका नाम है सेंटा मार्टा फवेला। इस बस्ती के सारे घर और बिल्डिंग्स इतने शानदार रंगों से सजी हैं कि दुनिया भर तमाम टूरिस्ट हर साल इसे देखने आते हैं और गाइड की मदद से यहां का टूर करते हैं। फेमस इंटरनेशनल सिंगर माइक जैक्सन ने अपना एक गाना 'They Don't Care About Us' यहीं पर शूट किया था।

घर पेंट कराने से पहले लेनी होती है सरकार से परमीशन! ऐसी ही हैं दुनिया की ये 10 'रंगीन' जगहें
बर्फ से घिरा ये कलरफुल सिटी
डेनमार्क किंगडम के स्वायत्त देश ग्रीनलैंड की राजधानी Nuuk बर्फ के संसार से घिरी होने से प्राकृतिक रूप से तो खूबसूरत है ही। साथ में यहां के छोटे छोटे और रंगीन घर इसकी सुंदरता में चाद चांद लगा देते हैं।

घर पेंट कराने से पहले लेनी होती है सरकार से परमीशन! ऐसी ही हैं दुनिया की ये 10 'रंगीन' जगहें
मेक्सिको की क्राइम बस्ती को बनाया कलरफुल
मेक्सिको के कई शहर क्राइम रेट के मामले में बहुत आगे हैं। मेक्सिको की पासुआ सिटी में एक बस्ती जो क्राइम और बवाल के लिए काफी मशहूर है। उसमें रहने वालों की मानसिकता को बदलने के लिए सरकार ने इस पूरी बस्ती को 20 हजार लीटर पेंट से ऐसा कलरफुल बना दिया कि आप बस देखते ही रह जाएंगे।

घर पेंट कराने से पहले लेनी होती है सरकार से परमीशन! ऐसी ही हैं दुनिया की ये 10 'रंगीन' जगहें
ये पुल तो इस दुनिया का नहीं लगता
सिंगापुर में बना एल्काफ ब्रिज 1997 में बनाया गया था। इसके बाद 2014 में फिलीपींस की आर्टिस्ट पेसिटा एबाड ने इस पुल को 52 अलग अलग रंगों वाले 900 लीटर पेंट से इतना रंगीन और शानदार बना दिया कि अब दुनिया भर से लोग इसे देखने आते हैं।

घर पेंट कराने से पहले लेनी होती है सरकार से परमीशन! ऐसी ही हैं दुनिया की ये 10 'रंगीन' जगहें
दुनिया की सबसे कलरफुल स्ट्रीट
डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन का प्राचीन समुद्री किनारा 'निहान' आज के दौर का सबसे खूबसूरत और रंगीन समुद्री किनारा है। 17वीं शताब्दी से मछुआरों से पटा रहने वाला ये इलाका आज देशी विदेशी टूरिस्ट्स के लिए फेवरेट प्लेस है।

यह भी देखें- मॉडर्न कौवे ने ऑफिस स्टाफ को उल्लू बनाकर चुराई मनपंसद चीज और हो गया वायरल

घर पेंट कराने से पहले लेनी होती है सरकार से परमीशन! ऐसी ही हैं दुनिया की ये 10 'रंगीन' जगहें
भारत के बाहर है ऐसा लिटिल इंडिया
सिंगापुर में बसा लिटिल इंडिया इलाका अपनी मोस्ट कलरफुल बिल्डिंग्स और खास तरह के आर्किटेक्चर के लिए बहुत फेमस है। साल 1900 के आसपास बना Tan Teng Niah का घर इस इलाके का केंद्र है, जहां आखों को दिखने वाली इस खूबसूरती के अलावा मिलती है बेहतरीन फिश डिसेस।

घर पेंट कराने से पहले लेनी होती है सरकार से परमीशन! ऐसी ही हैं दुनिया की ये 10 'रंगीन' जगहें
कलाकारों की रंगीन बस्ती
अर्जेंटीना में मौजूद है La Boca इलाका। कलाकारों की बस्ती और अपनी शॉसर टीम के लिए मशहूर है La Boca का ये मोहल्ला। यहां से गुजरने वाले टूरिस्ट्स मोहल्ले की रंगीन इमारतों के साथ साथ यहां के कलाकारों द्वारा बनाई कलाकृतियों को देखने में खो ही जाते हैं।

घर पेंट कराने से पहले लेनी होती है सरकार से परमीशन! ऐसी ही हैं दुनिया की ये 10 'रंगीन' जगहें
ये होटल है सबसे रंगीन
कैलीफोर्निया का The Saguaro होटल और रिसॉर्ट शायद दुनिया का सबसे कलरफुल होटल है। यहां के आर्किटेक्चर से लेकर फर्नीचर और गद्दे, तकिए, चादर तक सब कुछ यूनीक कलर का होता है। यहां आने वाल हर एक टूस्िस्ट की आंखों में ऐसे ऐसे कलर बस जाते हैं कि यहां से जाने के बाद लोगों को दुनिया बड़ी बेरंगी लगती है।

यह भी पढ़ें- ब्लड ग्रुप A हो या B, खून के साथ-साथ बदल जाता है आपका स्वभाव भी

घर पेंट कराने से पहले लेनी होती है सरकार से परमीशन! ऐसी ही हैं दुनिया की ये 10 'रंगीन' जगहें
इस चौराहे की हर बिल्डिंग है रंगींन और अनोखी
पोलैंड के शहर पोजनान का मुख्य बाजार, बार, रेस्टोरेंट और म्यूजियम के लिए ही नहीं बल्िक इन सभी की अनोखी इमारतों के लिए भी दुनिया में फेमस है। वाल्ट डिजनी की कई फिल्मों में दिखने वाली अनोखी सिटी की हूबहू कॉपी है पोजनान का ये बाजार। यहां की हर एक बिल्िडंग का कलर और डिजाइन बिल्कुल अनोखा है।

यह भी पढ़ें- इस रेस्टोरेंट में आईपैड पर सर्व किया जाता है खाना

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk