पालतू बिल्‍ली से है बहुत प्‍यार
अक्‍सर लोगों को अपने घरों में कुत्‍ता या बिल्‍ली पालने का शौक होता है। ये एनीमल लवर्स अपने पेट्स की काफी अच्‍छी देखरेख भी करते हैं। इसका ही नतीजा है कि जब पेट्स अपने मालिकों से काफी अटैच हो जाते हैं। एक अमेरिकन मॉडल और टीवी रियल्‍टी स्‍टार मॉर्गेन लेन के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। मॉर्गेन ने अपने घर में एक अफ्रीकन जंगली बिल्‍ली रखी है। जिसको वह बहुत प्‍यार करती हैं। इस पालतू बिल्‍ली और मालकिन मॉर्गेन के बीच बांड काफी अच्‍छा है। शायद यही एक रीजन है कि यह बिल्‍ली उन्‍हें Mamma कहकर बुलाती है।



आई Mamma की आवाज

इस जंगली बिल्‍ली द्वारा Mamma की आवाज निकालते ही यह वीडियो यू्-ट्यूब पर वायरल होने लगा। मॉर्गेन ने खुद ही यह वीडियो तैयार किया है। इसमें बिल्‍ली और मॉर्गेन के बीच का प्‍यार साफ देखा जा सकता है। यह बिल्‍ली मॉर्गेन के सीने पर चढ़कर उनके गले को चाटने लगती है। तो वहीं मॉर्गेन भी उसके शरीर पर काफी प्‍यार से हाथ सहलाती हैं। इसके बाद मॉर्गेन बिल्‍ली से कहती है कि, वह उन्‍हें Mamma कहकर बुलाए। इतना सुनते ही यह बिल्‍ली मम्‍मा की आवाज निकालने लगती है।  

Courtesy : dailymail.co.uk

inextlive from Bizarre News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk