अमेजन के स्टॉक ने माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़ा

अमेजन का स्टॉक शुक्रवार को करीब 13 फीसदी चढ़ने से कंपनी फाउंडर जेफ बेजोस की संपति 93 अरब डॉलर यानी करीब 6.23 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई। एक दिन में बेजोस की वेल्थ में करीब 10.3 अरब डॉलर यानी 67 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा हुआ। इसके साथ ही जेफ बेजोस अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को पीछे कर दिया। फोर्ब्स के रियल टाइम इंडेक्स मुताबिक जिनकी वेल्थ शुक्रवार को अमेरिकी मार्केट बंद होने के बाद करीब 90 अरब डॉलर यानी करीब 5.85 लाख करोड़ रुपए है। 

 

एक दिन में इतनी बढ़ गई जेफ और बिल की दौलत

अमेजन स्टॉक शुक्रवार को मार्केट खुलने के साथ ही करीब 13% चढ़कर 1100 डॉलर के लेवल पर पहुंच गया। वहीं माइक्रोसॉफ्ट की अच्छी अर्निंग की रिपोर्ट के साथ उसके स्टॉक्स में तेजी आई। बिल गेट्स की वेल्थ में करीब 37 करोड़ डॉलर यानी करीब 2405 करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा हुआ। बेजोस कम से कम 3 दिन तो दुनिया के सबसे अमीर बने रहेंगे। क्योंकि शनिवार और रविवार को मार्केट बंद रहते हैं। फोर्ब्स के मुताबिक शुक्रवार को बिल गेट्स की दौलत बढ़कर 90 अरब डॉलर करीब 5.85 लाख करोड़ रुपए हो गई। फिलहाल दुनिया के सबसे अमीर शख्स बेजोस की दौलत 93.1 अरब डॉलर लगभग 6.05 लाख करोड़ रुपए हो गई। 

 

पहले भी सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं जेफ

अमीरों की वेल्थ की गणना करने वाली एक कंपनी ब्लूमबर्ग के मुताबिक बेजोस की दौलत 3.8 अरब डॉलर यानी 6.10 लाख करोड़ रुपए है वहीं बिल गेट्स की दौलत 88.7 अरब डॉलर लगभग 5.77 लाख करोड़ रुपए हो गई है। यह पहली बार नहीं है जब बेजोस दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हों। इससे पहले उन्होंने इसी साल जुलाई में बिल गेट्स को पीछे छोड़ा था। सबसे अमीर व्यक्ति होने का ताज बेजोस एक ही दिन रख सके। 27 जुलाई को अमेजन का शेयर 1050 डॉलर के पार गया था और बेजोस की वेल्थ 90 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई थी। एक दिन बाद अमेजन का स्टॉक टूटने से वह फिर दूसरे पायदान पर आ गए थे। 

 

एप्पल है दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी

बिल गेट्स की माइक्रोसॉफ्ट और बेजोस की अमेजन मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया की टॉप 5 कंपनियों में शामिल हैं। माइक्रोसॉफ्ट 651 अरब डॉलर की मार्केट कैप के साथ दुनिया की तीसरे नंबर की कंपनी है। अमेजन 522 अरब डॉलर की मार्केट कैप के साथ दुनिया की चौथे नंबर की कंपनी है। शनिवार और रविवार को मार्केट बंद रहने के चलते बेजोस कम से कम 3 दिन तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने रहेंगे। 836 अरब डॉलर की मार्केट कैप के साथ एप्पल दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। वहीं गूगल अल्फाबेट दुनिया की दूसरी बड़ी कंपनी है जिसकी मार्केट कैप फिलहाल 721 अरब डॉलर है। मार्क जुकरबर्ग की फेसबुक दुनिया की 5वें नंबर की कंपनी है जिसकी मार्केट कैप लगभग 516 अरब डॉलर है। 

Business News inextlive from Business News Desk

 

Business News inextlive from Business News Desk