- नीता अंबानी आनंदेश्वर बाबा के गेट तक गई, अनंत अंबानी ने टेका भोलेनाथ के दर पर मत्था

KANPUR: मुंबई इंडियन्स और गुजरात लायंस के मैच के दौरान शहर आया अंबानी परिवार कई खूबसूरत लम्हों को अपने साथ लेकर गया। एक तरफ जहां नीता अंबानी ने गंगा बैराज पर पूजा की और शहर का गुपचुप तरीके से जायजा लिया। वहीं उनके बेटे अनंत अंबानी ने परमट में बाबा आनंदेश्वर मंदिर पहुंच कर भगवान भोलेनाथ का आर्शीवाद लिया। बुधवार को मंदिर में आए श्रृद्धालुओं ने बीते शनिवार को मंदिर में आनंदेश्वर महाराज के दर्शन करने आए अनंत अंबानी के फोटोज शेयर किए। वहीं आनंदेश्वर मंदिर के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी नीता अंबानी के भी मंदिर के गेट तक आने की तस्वीरें दिखी।

गेट से ही दर्शन कर लौट गई थी नीता

मैच के दिन नीता अंबानी स्टेडियम में कुछ ही मिनट रुकी और शहर ही घूमती रही थी। इस दौरान उन्होंने दो बार गंगा बैराज, कंपनी बाग चौराहे पर बजरंग बली मंदिर पर दर्शन किए। फिर शहर के अलग-अलग हिस्सों में घूमते हुए परमट में आनंदेश्वर मंदिर भी पहुंची थीं, लेकिन शिवलिंग के दर्शन करने की बजाय बाहर से ही दर्शन करके लौट गई थी।

स्टेडियम से पहले मंदिर गए थे अनंत

मुंबई इंडियन्स को सपोर्ट करने कानपुर आए मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ग्रीनपार्क पर मैच देखने पहुंचने से पहले अपने काफिले के साथ आनंदेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां पर उनके साथ प्राइवेट के अलावा पुलिस की सिक्योरिटी भी थी। इस दौरान वह नंगे पैर मंदिर तक गए और आनंदेश्वर मंदिर में काफी देर तक भोलेबाबा के दर्शन किए और गंगा नदी को भी निहारा। इस दौरान शुरू-शुरू में तो लोग उन्हें पहचानने में गफलत खा गए, लेकिन पहचाने जाने के बाद उनसे मिलने और फोटो खिंचाने के लिए भी उत्सुक नजर आए। इस दौरान अनंत ने मंदिर के बारे में भी काफी जानकारी ली।