1 . रणबीर कपूर (28 सितंबर 1982) :
बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद कामयाबी हासिल करना किसी के लिए भी टेढी खीर होती है। वहीं रणबीर कपूर के लिए ऐसा नहीं था। एक टॉवेल से स्क्रीन पर एंट्री मारकर ही इन्होंने सबका दिल जीत लिया था। फिर क्या था, उसके बाद तो जैसे उनकी एक झलक पाने के लिए लड़कियों की लाइन लगने लगी। आज भी ये आलम है कि रणबीर कपूर का नाम सुनते ही कुड़ियों के दिलों की धड़कनें तेज होने लगती हैं।
2 . लता मंगेशकर (28 सितंबर 1929) :
लता मंगेशकर को अगर कोयल नाम से भी बुलाया जाए तो गलत नहीं होगा। इनके गाए हुए गानों की प्ले लिस्ट गिनते हुए भी आप थक जाएंगे। इसका कारण था इनकी खूबसूरत आवाज। कहते हैं कि इनकी आवाज को सुनकर आम लोग अपनी परेशानियां तक भूल जाते हैं।
3 . आशा पारेख (2 अक्टूबर 1942) :
60 के दशक की जबरदस्त एक्ट्रेस हैं आशा पारेख। इन्होंने बॉलीवुड पर 1959 से लेकर 1973 तक राज किया। अपने समय की वह सबसे कामयाब एक्ट्रेस रही हैं। तुला राशि का बहुत असर देखने को मिला इनके कॅरियर पर।
4 . विनोद खन्ना ( 6 अक्टूबर 1946 ) :
बॉलीवुड में बहुत कम ऐसे एक्टर्स हुए जिन्होंने हीरो के साथ-साथ विलेन के किरदार में भी जबरदस्त काम किया। विनोद खन्ना की फैन फॉलोविंग इस बात को साबित करती है कि उनका अभिनय लोगों के बीच कितना लोकप्रिय था।
5 . रेखा (10 अक्टूबर 1954) :
बॉलीवुड की क्लासी दीवा रेखा। इंडस्ट्री की सदाबहार एक्ट्रेस। इंडस्ट्री में 1969 में फिल्म 'सावन भादव' से एंट्री लेने वाली रेखा आज तक पुरानी नहीं हुईं। कल भी उनके चेहरे पर जो ग्रेस था, वो आज भी कायम है। उनकी फैन फॉलोविंग आज भी कम नहीं हुई।
6 . अमिताभ बच्चन : (11 अक्टूबर 1942)
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन के परिचय की तो कोई जरूरत ही नहीं है। तुला राशि वालों को अगर अपनी राशि के ग्रेस को समझना है तो उनके लिए सिर्फ इनका नाम ही काफी है। जबरदस्त फैन फॉलोविंग वाले बिग बी अपनी बढ़ती उम्र के साथ-साथ और भी ज्यादा लोकप्रिय होते जा रहे हैं।
7 . हेमा मालिनी (15 अक्टूबर 1948)
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल की कामयाबी भला किससे छिपी है। इन्हीं का उदाहरण दिया जाता है इंडस्ट्री में 'ब्रेन विद ब्यूटी' के लिए। हेमा मालिनी ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों का रिकॉर्ड बनाया है। वैसे हेमा जैसी एक्ट्रेसेस को असली लीब्रन बोला जा सकता है।
8 . ओम पुरी (18 अक्टूबर 1950)
एक परफेक्ट एक्टर के बारे में जानना हो, तो ओम पुरी का सिर्फ नाम ही काफी है। इनका काम हमेशा से हिंदी सिनेमा में काफी सराहनीय रहा हे। वैसे बता दें कि इनका अभिनय जितना हिंदुस्तानी फिल्मों में सराहा गया, उतना ही पाकिस्तान की फिल्मों में भी इन्होंने नाम कमाया।
9 . सनी देओल (19 अक्टूबर 1957)
बॉलीवुड में अपने जबरदस्त पंच के लिए मशहूर एक्टर सनी देओल के 'ढाई किलो के हाथ' को भला कौन नहीं जानता। 'बेताब', 'डर', 'जीत', 'घायल', 'त्रिदेव' जैसी कई जबरदस्त फिल्मों से इन्होंने बॉलीवुड को अपना कायल कर दिया था। आज भी सनी देओल की फैन फॉलोविंग कम नहीं है।
10 . परीणिति चोपड़ा (22 अक्टूबर 1988)
शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा की बहन के नाम से बॉलीवुड में पहचानी जाने वाली परीणिति चोपड़ा आज अपना खुद का मुकाम बना चुकी हैं। आज बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ काम कर चुकीं परीणिति के पास तगड़ी फैन फॉलोविंग है। बहुत कम समय में इंडस्ट्री की कामयाब एक्ट्रेसेस के बीच इनका भी नाम शामिल है।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk