ALLAHABAD: कैंटोमेंट बोर्ड की तरफ से छवनी एरिया में स्वच्छता को लेकर एक जागरूकता रैली निकला गई। रविवार को आयोजित इस रैली में हर एज ग्रुप के लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें दिव्यांग लोग भी शामिल हुए। ओपन ग्रुप पुरूष ग्रुप में फ‌र्स्ट भयाम, सेकंड उमेश कुमार, थर्ड राजेन्द्र कुमार पाल, चिल्ड्रेन एज ग्रुप में मो। नूर हसन फ‌र्स्ट, सेकंड जितेन्द्र यादव, थर्ड धीरज यादव, सीनियर सिटीजन ग्रुप में फ‌र्स्ट निर्बल कुमार निसार, सेकंड नवल किशोर यादव व थर्ड पर मंसूर आलम ने बाजी मारी। वहीं दिव्यांग एज ग्रुप में प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्लेस हासिल किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर ए के त्रिपाठी ने विजेताओं को पुरुस्कृत किया और साथ सभी को जीत की बधाई दी।

प्रदर्शन करेंगे प्रतियोगी मोर्चा

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष की नियुक्ति की मांग को लेकर सोमवार को चयन आयोग प्रतियोगी मोर्चा के बैनर तले प्रतियोगी प्रदर्शन करेंगे। मोर्चा अध्यक्ष शेर सिंह ने बताया कि प्रतियोगी चयन बोर्ड का घेराव कर क्रमिक अनशन करेंगे। उन्होंने बताया कि जब तक सरकार लिखित आश्वासन नहीं देगी, तब तक चयन आयोग प्रतियोगी मोर्चा, बीएड उत्थान मोर्चा, टीजीटी, पीजीटी मोर्चा मिलकर यह लड़ाई जारी रखेगी।

बॉलीवुड का दिखा कल्चर, फोटो

आशा अस्थाना द्वारा संचालित स्वयं सिद्धा संस्था की ओर से रविवार को मुक्तानंदन रेस्टोरेंट में बॉलीवुड थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जस्टिस विजय लक्ष्मी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पदाधिकारियों ने बॉलीवुड की शुरुआत से लेकर अब तक की वेशभूषा व गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति की। इस मौके पर अध्यक्ष मीना गुप्ता, शानी श्रीवास्तव, वर्तिका, मंजू नारायण, नीता, आशा, बीना आदि मौजूद रहीं।