-230 चालकों व सहायकों में से 214 लोगों ने भाग लिया

-अध्यक्ष ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की

JAMSHEDPUR: सेंट्रल ट्रांसपोर्ट यूनियन की कमान कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे संभालेंगे। बुधवार को सेंट्रल ट्रांसपोर्ट परिसर में हुए यूनियन के चुनाव में चालकों व सहायकों ने आनंद बिहारी को यूनियन का अध्यक्ष चुन लिया। चुनाव पदाधिकारी सर्वश्री सामंतो कुमार, मनोज कांत एवं राजेश सिंह राजू की देखरेख में आमसभा के माध्यम से सम्पन्न हुए चुनाव मे कुल ख्फ्0 चालकों व सहायकों में से ख्क्ब् लोगों ने भाग लिया। चुनावी प्रक्रिया से कमलेश सिंह, अजय सिन्हा, भीम सिंह, बलबीर सिंह, मो। शहजादा, भास्कर बाग, आशीष यादव, नरेन्द्र कुमार, विनोद रिक्की, आलमगीर अंसारी, अमित राय, अफरोज आलम, सुखदेव सिंह संधु, रवि राय, अरविंद कुमार गिरी, मनोज थापा, रवि श्रीवास्तव, मुकेश कुमार झा, धनवान कर्मकार, सोनू सिंह व मोहम्मद जे। अली अंसारी को कमेटी मेंबर चुना गया। कमेटी मेंबर का चुनाव हो जाने के बाद कमेटी मेंबर रवि श्रीवास्तव को-ऑप्शन का प्रस्ताव लाए। इसके बाद ध्वनि मत से चुने हुए सभी सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए आनंद बिहारी दूबे का को-ऑप्शन किया। इसके बाद अध्यक्ष ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

कार्यकारी अध्यक्ष- अजय सिन्हा, उपाध्यक्ष- कमलेश सिंह, रवि राय, मो। शहजादा, बलबीर सिंह, महासचिव -भीम सिंह, सहसचिव- अफरोज आलम, रोशन सिंह, भास्कर बाग, आशीष यादव, कोषाध्यक्ष- विनोद रिक्की, प्रेस प्रवक्ता- अमित राय।