-बाढ़ किडनैपिंग व मर्डर केस पुलिस ने किया ट्रू, 8 जेल में-5 हुए फरार

-एसएसपी ने बाढ़ और परसा बाजार थानाध्यक्ष को हटाया, मोकामा में भी नए थानेदार

PATNA: बाढ़ थाना एरिया में चार लड़कों की किडनैपिंग और पुटुस यादव की हत्या मामले को पुलिस ने ट्रू कर दिया है। एसएसपी विकास वैभव ने बताया कि सबूतों के आधार पर पुलिस ने एमएलए अनंत सिंह सहित क्फ् लोगों के खिलाफ पुलिस इंवेस्टिगेशन के दौरान सबूत जुटाये हैं। कुछ और लोगों के खिलाफ इंवेस्टिगेशन चल रहा है। इस मामले में पुलिस जल्द ही प्रोडक्शन वारंट के लिए बाढ़ कोर्ट से लेगी। कांड में विधायक अनंत सिंह समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि भ् लोग फरार है। जिसमें मेन एक्यूज प्रताप, कन्हैया, चंदन, मनीष और बंटी शामिल है। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में कई लोगों के बयान दर्ज किये थे जो घटनास्थल पर मौजूद रहे थे। साथ ही पुटुस के पिता के पिता का भी कोर्ट में क्म्ब् का बयान कराया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक उसने भी अनंत सिंह सहित कई लोगों की संलिप्तता की जानकारी अपने बयान में दी है।

बाढ़ के थानेदार हटाये गए

एसएसपी विकास वैभव ने बाढ़ के एसएचओ को हटा दिया है। उसके जगह संजय कुमार की पोस्टिंग की गई है। एसपी रूरल हरकिशोर राय की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है। किडनैपिंग और मर्डर केस में गड़बड़ी के आरोप में इन्हें हटाया गया है। इसके अलावा परसा बाजार के थानाध्यक्ष को भी एसएसपी ने हटा दिया है। वे लॉ एण्ड आर्डर कंट्रोल नहीं करने के आरोप में नाप दिये गये हैं। इसके अलावा एसएसपी विकास वैभव ने संदीप सिंह को मोकामा थानाध्यक्ष बनाया है। पहले ही मोकामा थानाध्यक्ष का ट्रांसफर दूसरे डिस्ट्रिक्ट में कर दिया गया था।