-बोले, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे ने कहा मुद्दे से भटकी मोदी सरकार

-किसानों के विकास से ही आगे बढ़ सकता है भारत

BAREILLY

भाजपा के शासनकाल में माइनॉरटी अनसेफ है। देश में जगह-जगह घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पीएम ने मौनव्रत धारण कर रखा है। जबकि उनके सांसद और मंत्री बेबाक बोल रहे हैं। यह बातें बरेली आए पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे अनिल शास्त्री ने आई नेक्स्ट से बातचीत में कही।

दादरी घटना पर जताया शोक

उन्होंने कहा कि दादरी में जो घटना हुई, वो बहुत निदंनीय है। कुछ लोगों ने अफवाहों के चलते एक विशेष समुदाय के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। देश भर के लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शांत रहे। इससे लोगों में और आक्रोश भड़क गया। वहीं पीएम का अपने सांसद और मंत्रियों पर काबू नहीं हैं। देश में अधिकांश दंगे सांसद योगी आदित्यनाथ, साध्वी प्राची, वीके सिंह, साक्षी महाराज आदि के बयानबाजी से हुए हैं। मोदी सरकार विकास के मुद्दे से भटक चुकी है।

विकास में किसान सहायक

देश का विकास तभी हो सकता है जब पूर्व प्रधानमंत्री के जय जवान, जय किसान के नारे को साकार किया जाए। देश के विकास में किसान एक पहिए की तरह हैं। इनके विकास के बिना देश के आगे नहीं बढ़ सकता है। हमारे देश में किसानों की विकास दर करीब 12 फीसदी है। जो काफी कम है। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। साथ ही इसको बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।