- नयागंज, पीरोड में चली एंटी एनक्रोचमेंट ड्राइव, विरोध में व्यापारियों ने की मार्केट बन्द

KANPUR: शहर में चलाए जा रहे एंटी एनक्रोचमेंट ड्राइव के अ‌र्न्तगत फ्राईडे को नयागंज, पीरोड, 80 फिट रोड, बाबूपुरवा-किदवई नगर रोड पर बुलडोजर गरजे। व्यापारियों के जबरदस्त विरोध के बीच नयागंज एनक्रोचमेंट ध्वस्त कर दिए गए। व्यापारियों ने मार्केट बन्द कर ड्राइव रोकने की भी कोशिश भी की। पर उनकी एक न चली। इस तरह पीरोड में रैम्प, चबूतरे, पक्की सीढियां ध्वस्त करने के साथ सामान भी जब्त कर लिया गया है।

सिटी में इन दिनों नगर निगम, पुलिस, प्रशासन मिलकर अभियान चला रहा है। पीरोड पर जरीबचौकी चौराहे के पास अभियान शुरू हुआ। गोपाल टाकीज, बालाजी चौराहा होते हुए 80 फिट तक अभियान चलाया गया। एसीएम राकेश कुमार, नगर निगम के जोनल ऑफिसर राजीव शुक्ला, सीओ, पुलिस के साथ बुलडोजर देखकर देखकर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। उन्होंने एनक्रोचमेंट हटाना शुरू कर दिया। इस बीच फुटपाथ पर बनी सीढ़ी, रैम्प, तिरपाल शेड, बास के स्ट्रक्चर आदि स्थाई, अस्थाई एनक्रोचमेंट ध्वस्त कर दिए। वहीं नयागंज में अभियान के दौरान बुलडोजर से अतिक्रमण नेस्तनाबूद कर दिए गए। ये देखकर व्यापारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। पर भारी-भरकम पुलिस फोर्स होने के कारण उनका विरोध काम नहीं आया। ऑफिसर्स ने उन्हें समझाबुझाकर शान्त कराया। व्यापारियों ने विरोध में मार्केट भी बन्द की। नगर निगम ऑफिसर नन्दकिशोर ने बताया कि 150 के करीब स्थाई, अस्थाई एनक्रोचमेंट ध्वस्त किए गए हैं।