RANCHI: कहीं छोटे-छोटे बच्चे बिलख रहे हैं, तो कहीं बूढ़ी में तीखी धूप में तपते हुए सिसक रही है। वहीं, असहाय पिता परिवार की बर्बादी में जितना हो सके घर का सामान बचाने में जुटे हैं। सबका एक ही दर्द है कि हमारा आशियाना उजाड़ दिया। छोटे-छोटे बच्चों, बूढ़ी मां और पूरे परिवार को लेकर अब कहां जाएंगे। यह नजारा रविवार को कांके डैम साइड इलाके में दिखा, जहां जिला प्रशासन के निर्देश पर एन्क्रोचमेंट कर बनाए गए ब्8 घरों पर बुलडोजर चला और सभी देखते-देखते ढाह दिए गए। अभियान का नेतृत्व हेहल सीओ अनिल सिंह, बड़गाई सीओ बिनोद प्रजापति और कांके सीओ प्रभात भूषण कर रहे थे।

सुबह 9 बजे से अभियान

यह अभियान सुबह साढ़े नौ बजे ही शुरू हो गया था, प्रशासन के लोग सुबह से ही पांच जेसीबी मशीन लाकर डैम साइड एरिया में पहुंच गए थे। उनको देखते ही लोग उनके सामने पहुंच गए और आग्रह करने लगे की उनको थोड़ा समय दिया जाए, लेकिन प्रशासन के लोगों ने एक न सुनी। उन्होंने निर्देश दिया कि ऊपर से आदेश है। इसको तोड़ना ही है और देखते देखते सभी के सामने घरों पर बुलडोजर चला दिया गया। शाम पांच बजे तक अभियान चला।

थम नहीं रहे बच्चों के आंसू

जब घरों पर बुलडोजर चल रहा था, तो वहां कई बच्चे भी अपने घर को टूटता देख रहे थे। उनकी आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। उपस्थित भीड़ के पास बच्चे जाते और उनसे कहते कि इनको मेरा घर तोड़ने से मना करिए ना, लेकिन प्रशासन ने अपना काम जारी रखा और सबके सामने ही उनका घर उजाड़ दिया गया.्र

सबसे अधिक एसबेस्टस टूटा ्र

हालांकि यहां पर सबसे अधिक लोगों ने एसबेस्टस का घर बना रखा था, लेकिन कुछ घर कंक्रीट से भी बने हुए थे, जेसीबी मशीन पहुंचते ही बहुत सारे लोग अपने घर का एस्बेस्टेस हटाकर ले जाने लगे। वहीं, कई घर एस्बेस्टस सहित तोड़ दिए गए। हालांकि अभियान एक दिन पहले से चलने के कारण बहुत सारे लोगों ने अपने घर का सामान हटा दिया था वहीं, कई लोगों ने सामान नहीं हटाया था।

भ्0 एकड़ से हटा एन्क्रोचमेंट

दो दिनों से चल रहे अभियान के तहत प्रशासन की ओर से करीब भ्0 एकड़ एरिया को इंक्रोचमेंट से मुक्त करा लिया गया है। कांके डैम साइड में करीब ख्म्ख् एकड़ एरिया एक्वाइर किया गया था, लेकिन इस पर खाली पड़ी जगह पर लोगों ने एन्क्रोचमेंट कर रखा था। हालांकि यहां करीब ख् साल से पांच साल पहले से ही लोगों ने एन्क्रोचमेंट कर रखा था, जिसे जिला प्रशासन ने खाली कराया।

वर्जन

जिला प्रशासन के निर्देश पर कांके डैम साइड के हेसल मोजा से दो दिनो से इंक्रोचमेंट अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को ब्8 घरों को तोड़ा गया है। अभियान आज भी चलाया जाएगा।

-अनिल कुमार सिंह, सीओ हेहल रांची