-फिल्म 'कानू' की शूटिंग में लेंगे हिस्सा

-निभा रहे हैं फिल्म की मुख्य भूमिका

JAMSHEDPUR: बॉलीवुड कलाकार अनुपम खेर क्7 जनवरी को शहर आएंगे। वे चाईबासा के प्रभात भट्टाचार्य फीचर फिल्म 'कानू' में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। गुरुवार को शहर आए प्रभात ने बताया कि इसकी शूटिंग जेआरडी टाटा स्पो‌र्ट्स कॉम्पलेक्स, कीनन स्टेडियम व टेल्को स्टेडियम, एनएच-फ्फ्, दलमा, घाटशिला के अलावा रांची व इसके आसपास भी होगी। अनुपम खेर फिल्म में 'कानू डे' की भूमिका निभा रहे हैं। इसमें मुख्य अभिनेत्री सुजाना मुखर्जी ('फिल्म बदमाशियां' फेम) के अलावा स्मिता जयकर भी होंगी। गौरांगो फिल्मक्राफ्ट एकेडमी द्वारा निर्मित यह फिल्म घाटशिला फुटबॉल क्लब पर आधारित होगी। कहानी कुछ इस प्रकार है, कानू इस क्लब को बड़ा होता हुआ देखना चाहता है, क्योंकि इसे उसके पिता ने स्थापित किया था। छोटा सा फुटबॉल क्लब कोलकाता के शीर्ष क्लब के साथ मैच खेलकर विजेता बनता है, पूरी कहानी इसी के इर्द-गिर्द है। इसमें करीब ब्0 मिनट के स्पेशल इफेक्ट भी होंगे। फिल्म में स्थानीय युवाओं-कलाकारों को भी अभिनय का मौका मिलेगा। इसे मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है। प्रभात ने 'कहानी घर-घर की', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'देवों के देव महादेव', 'पवित्र रिश्ता' आदि धारावाहिकों में भूमिका निभाई है।

प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर महानगर भाजपा के नेताओं ने शहर को प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प लिया। शुक्रवार को साकची गोलचक्कर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता आम लोगों को जागरुक करने का काम करेंगे। साथ ही प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर लगाए जाएंगे। इस अवसर पर जनसंघ काल के नेताओं की मौजूदगी में केक काटा गया। वरिष्ठ नेताओं ने प्लास्टिक मुक्त अभियान शुरू किए जाने की सराहना की। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष नंदजी प्रसाद, चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, जितेंद्र नाथ मिश्रा, कल्याणी शरण, कमल किशोर, मुकुल मिश्रा, पवन अग्रवाल समेत काफी संख्या में भाजपा नेता मौजूद थे।