RANCHI : लखनऊ में चल रही 15वीं जूनियर फेडरेशन कप राष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। रविवार को दूसरे दिन 100 मीटर हर्डल्स में साई रांची की अनुरुपा कुमारी ने 14.07 सेकेंड का समय निकालकर जहां गोल्ड जीता, वहीं सपना कुमारी ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। इससे पहले शनिवार को भी प्रियंका केरकेट्टा ने लंबी कूद स्पर्धा में नेशनल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था। बालिकाओं की सफलता पर कोच बिनोद कुमार सिंह, साई प्रभारी सुशील वर्मा, झारखंड एथलेटिक संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, सचिव सीडी सिंह समेत संघ के सभी सदस्यों ने बधाई दी है।

अभिनव ने जीता दोहरा खिताब

रांची जिला फौजदार सिंह मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट में अभिनव ने सब जूनियर ब्वॉयज और जूनियर ब्वॉयज का खिताब अपने नाम किया, जबकि दिनेश सेलवम रनर अप रहे। रविवार को प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के जीएम आरके अग्रवाल, झारखंड हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह और राज्य टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह, महासचिव जयकुमार सिन्हा, ऐम। वी। पार्थशरथी, टूर्नामेंट सचिव निशांत गुप्ता, चीफ रेफरी सुदीप्तो मुखर्जी सहित काफी संख्या में वरिष्ठ खिलाड़ी और दर्शक मौजूद थे।

ये रहे विनर्स

कैटेगरी विनर रनर अप

सब जूनियर ग‌र्ल्स मानोदीता वर्मा रीया श्रीवास्तव

जूनियर ग‌र्ल्स मानोदीता वर्मा वर्तिका जैसवाल

यूथ ब्वॉयज किशन कुमार संजीत कुमार सिंह

यूथ ग‌र्ल्स वर्तिका जैसवाल अंकिता जैसवाल

वीमेन अफरीन नाज दीपशिखा

मेंस सोमनाथ चक्रवती देवेश कुमार झा