सीक्रेट विजिट में पहुंचे

क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के अलगाव की खबरों ने बीच में उनके फैंस को काफी मायूस कर दिया था। हालांकि अब उनकी खुशी एक बार फिर से लौट रही है। अब विराट और अनुष्का का रिश्ता लगभग फिर पहले जैसा हो गया है। इसका हाल ही में एक उदाहरण भी देखने को मिला है। जिसमें अनुष्का ने विराट की फोटोग्राफर बन उनकी तस्वीरे खींची है। कहा जा रहा है कि अनुष्का इन दिनों चेक रिपब्लिक की राजधानी प्रॉग में है। यहां पर वह शाहरुख के साथ इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

विराट कोहली के लिए अनुष्‍का शर्मा बनीं फोटोग्राफर,फैन ने किया खुलासा

रिलेशन को लेकर खुश

ऐसे में हाल ही में विराट उनसे सीक्रेट विजिट के दौरान मिलने पहुंचे। जिस पर अनुष्का और विराट अच्छे से एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड कर रहे थे। ऐसे में वहां पर एक फैन ने उन्हे पहचान लिया। फैन ने विराट के साथ फोटो खिचवाने की बात कही। ऐसे में फिर क्या अनुष्का ने विराट और उसके फैन की एक साथ फोटो क्लिक की। इसके अलावा अनुष्का ने विराट की अलग-अलग मूवमेंट की कई तस्वीरें उसी समय पर ली। वहीं विराट के इस फैन ने इंस्टाग्राम पर अपनी व विराट की फोटो शेयर कर अनुष्का का शुक्रिया अदा किया। अनुष्का द्वारा ली गई ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। वहीं उनके फैंस उनके ठीक होते रिलेशन को लेकर काफी खुश है।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk