हनीमून की पहली फोटो
11 दिसंबर को इटली के फ्लोरेंस शहर में शादी करने के बाद विराट-अनुष्का हनीमून पर निकल गए। फैंस को शादी के बाद इनकी पहली तस्वीर का बेसब्री से इंतजार था, जोकि अब खत्म हो गया है। विराट की पत्नी अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को हनीमून की पहली तस्वीर पोस्ट की है। दरअसल यह कपल रोम घूमने गया है, अनुष्का की इस तस्वीर में पीछे बर्फ ही बर्फ दिख रही है। साथ ही कैप्शन लिखा कि, स्वर्ग में हूं। एक घंटे के अंदर इस तस्वीर को 7 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
विराट-अनुष्‍का के हनीमून की पहली तस्‍वीर आई सामने,जरा पहचानिए कहां गए घूमने
एक-दूजे के हुए विराट-अनुष्का
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फाइनली एक-दूसरे के हो गए। 11 दिसंबर को इटली के शहर फ्लोरेंस में दोनों ने पूरे रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। विराट-अनुष्का ने ट्वीट करके इसकी पुष्टि की थी। जोड़ी ने शादी की तस्वीर साझा कर लिखा था, 'आज हमने एक दूसरे के प्यार में हमेशा के लिए खो जाने का वादा किया। हम यह खबर आपसे साझा करना चाहते हैं। दोस्तों, परिजनों और प्रशंसकों की दुआओं के कारण यह दिन और भी खास बन गया। हमारे सफर का अहम हिस्सा बने रहने के लिए धन्यवाद।'

विराट-अनुष्का की शादी का एलबम आपने देखा क्या, बेहद खूबसूरत हैं ये 15 तस्वीरें

विराट-अनुष्‍का के हनीमून की पहली तस्‍वीर आई सामने,जरा पहचानिए कहां गए घूमने
अनुष्का के लिए विराट ने गाया गाना

इटली में पहले विराट की मेहंदी रस्म पूरी हुई, इसके बाद संगीत समारोह का आयोजन किया गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसमें विराट काफी पुराना गाना गा रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि विराट इस खुशी के मौके पर 'सैड सॉन्ग' गाते दिखे थे। विराट ने फिल्म 'मिस्टर एक्स इन बांबे' का चर्चित गाना 'मेरे महबूब कयामत होगी' गुनगुनाया। सामने बैठीं अनुष्का ने इस गाने को खूब इंज्वॉय किया।

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk