विराट ही नहीं अनुष्का के भी हैं बड़े टारगेट

अभी कल ही विराट कोहली ने मुश्किल समय में शानदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़े टारगेट को हासिल करके भारत को शानदार जीत दिलायी और देश को टी 20 के सेमी फाइनल में पहुंचा दिया। पर ऐसा नहीं है कि अनुष्का शर्मा से ब्रेकअप करने के बाद खाली विराट ही कमाल कर रहे हैं और बड़े टारगेट हासिल कर रहे हैं। बल्कि अनुष्का भी बड़ी बड़ी फिल्मों में काम करके अपना मुकाम ऊपर करती जा रही हैं। शाहरुख खान और आमिर खान के साथ फिल्म करने के बाद अब वो सुल्तान में सलमान खान के साथ काम कर रही हैं। इस फिल्म में वो हरियाण्ावी महिला पहलवान बनी हैं।

सलमान और ऐश्वर्या दोनों का साथ

कमाल बात ये है कि अनुष्का को अपने करियर के इस मैदान में केवल सलमान नहीं उनकी पूर्व प्रेमिका रही ऐश्वर्या रॉय बच्चन का भी साथ मिल रहा है। अरे हम मजाक नहीं कर रहे वाकई में अनुष्का सलमान के अलावा ऐश्वर्या और रणबीर कपूर के साथ फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में काम कर रही हैं। इसके साथ ही उनका अगला होम प्रोडेक्शन प्रोजेक्ट फिल्लौरी भी शुरू होने जा रहा है। इसलिए कहा जा सकता है कि जब तक विराट और अनुष्का साथ थे तब भी कमाल थे और अब अलग होने के बाद भी अपने अपने मैदान पर कमाल हैं।

inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk