1. परी

2018 में अनुष्का शर्मा की तो पहली फिल्म आएगी, वो फरवरी में रिलीज होगी। इस फिल्म का नाम परी है। अन्य मसाला फिल्मों से अलग 'परी' महिला केंद्रित है। इसमें अनुष्का शर्मा लीड रोल में होंगी। फिल्म में कोई बड़ा हीरो नहीं है। जून 2017 में अनुष्का ने परी फिल्म का फर्स्ट लुक रिवील किया था। जिसमें अनुष्का बेहद डरावनी लग रही थीं। यह अनुष्का शर्मा के होम प्रोड्क्शन के बैनर की तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले अनुष्का ने 'फिल्लौरी' और 'एनएच 10' प्रोड्यूस की थीं।

शादी के बाद अनुष्‍का की यह 3 फिल्‍में आ रही हैं,2018 में होंगी रिलीज

2. संजू

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'संजू' भी अगले साल रिलीज होगी। यह संजय दत्त की बॉयोपिक मूवी है, फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। रणबीर ने संजय दत्त जैसा लुक पाने के लिए काफी मेहनत की है। अनुष्का शर्मा भी फिल्म का हिस्सा होंगी। हालांकि उनका रोल कैसा होगा, यह नहीं पता। फिलहाल फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। मार्च 2018 में यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।

मुंह में नोट दबाकर जमकर नाचीं अनुष्का, सामने आया वीडियो

शादी के बाद अनुष्‍का की यह 3 फिल्‍में आ रही हैं,2018 में होंगी रिलीज

3. सुई धागा

2018 में अनुष्का की एक और फिल्म आएगी 'सुई धागा' इसमें अनुष्का के अपोजिट वरुण धवन हैं। फिल्म की शूटिंग अभी शुरु नहीं हुई है। अनुष्का तो इधर शादी में बिजी थीं, अब जब वह फ्री होंगी तब फिल्म को शूट किया जाएगा।

शादी के बाद अनुष्‍का की यह 3 फिल्‍में आ रही हैं,2018 में होंगी रिलीज

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk