अनुष्का ने ठुकराया था कमल हसन का ऑफर

बाहुबली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी का आज 36वां जन्मदिन है, वहीं कमल हसन पूरे 63 साल के हो गए। दोनों का जन्म 7 नवंबर को हुआ था। यह दोनों सितारे सिर्फ जन्मतिथि को लेकर ही नहीं एक वजह से और चर्चा में आए थे। यह बात साल 2011 की है जब एक खबर ने खलबली मचा दी थी। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जहां हर कोई कमल हसन के साथ काम करने का सपना देखता है, वहीं अनुष्का ने उनका एक ऑफर ठुकरा दिया था।

जब अनुष्‍का ने कमल हासन का ऑफर कर दिया था रिजेक्‍ट

अनुष्का थीं उस वक्त काफी व्यस्त

दरअसल कमल हसन उस वक्त फिल्म 'विश्वरुपम' बना रहे थे। फिल्म की कहानी खुद उन्होंने लिखी थी और निर्देशन की जिम्मेदारी भी कमल के हाथों में थी। कमल ने इस फिल्म के लिए अनुष्का को अप्रोच किया। अनुष्का ने इस प्रस्ताव को तुंरत ठुकरा दिया। उस वक्त अनुष्का के पास और फिल्में थीं। उनके पास कोई डेट खाली नहीं थी, ऐसे में उन्हें कमल हसन का यह प्रस्ताव ठुकराना पड़ा।

घरवालों द्वारा जबर्दस्ती करने पर फिल्मों में आईं अनुष्का शेट्टी, जानें उनकी 8 अनजान बातें

जब अनुष्‍का ने कमल हासन का ऑफर कर दिया था रिजेक्‍ट

फिल्म हुई थी सुपरहिट

अनुष्का के इंकार के बाद कमल हसन ने अभिनेत्री पूजा कुमार को साइन कर लिया। फिल्म 'विश्वरूपम' 2013 में रिलीज हुई थी। इसमें मुख्य भूमिका कमल हसन, शेखर कपूर, राहुल बोस और जयदीप अहलावत ने निभाई थी। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। कमल इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी लेकर आ रहे हैं, जो 2017 में रिलीज होगा।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk