रविवार को यूपी बार कार्यालय में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न

ALLAHABAD: बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के प्रेसीडेंट और उपाध्यक्ष पद के लिए रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ। चार प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद प्रेसीडेंट के पद के लिए कुल सात प्रत्याशी मैदान पर थे। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। प्रथम चरण की मतगणना में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल प्रताप सिंह व श्री नाथ त्रिपाठी नौ नौ मत से बराबर पर रहे। जबकि रोहिताश्व कुमार अग्रवाल को 8 मत पाकर संतोष करना पड़ा। द्वितीय चरण के मतदान में लखनऊ के अनिल प्रताप सिंह को पाच और श्रीनाथ त्रिपाठी को तीन मत प्राप्त हुए। इस प्रकार अनिल प्रताप सिंह को अध्यक्ष पद पर घोषित किया गया। वहीं चुनाव अधिकारी डा रामजीत सिंह यादव ने आगरा के कुंवर दरवेश सिंह को सर्वाधिक 15 मत प्राप्त करने पर उपाध्यक्ष घोषित किया गया।