-कोतवाली पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा

-नक्सलियों को सिम सप्लाई करने के आरोप में जा चुका है जेल

>RANCHI: सोमवार की शाम कोतवाली थाना पुलिस ने व्यवसायी साकेत पोद्दार की स्वीफ्ट डिजायर कार चोरी कर भाग रहे झारखंड जगुआर से बर्खास्त जवान मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका सहयोगी भागने में सफल रहा। पुलिस ने मुकेश के पास से नाइन एमएम की पिस्टल और चोरी की बाइक भी जब्त की है।

पहले भी जा चुका है जेल

मुकेश कुमार जेल में बंद व्यवसायी पुत्र धीरज जालान गिरोह का मेंबर है। इससे पहले बेड़ो पुलिस ने उसे नक्सलियों को सिम व कारतूस सप्लाई करने के आरोप में पकड़ा था, जिसमें उसे जेल भी हुआ था।

आरोपी स्वीफ्ट डिजायर चोरी कर भाग रहा था। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस एक्टिव हुई और भाग रहे मुकेश कुमार को धर-दबोचा।

अरविंद कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी, कोतवाली

बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म

झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ के कर्मचारियों ने ऊर्जा सचिव एसकेजे रहाटे से मिलने के बाद हड़ताल खत्म कर कर दी है। ऊर्जा सचिव और कर्मचारी संघ की बैठक सोमवार को नेपाल हाउस में हुई, जहां कई मुद्दों पर चर्चा के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया। ऊर्जा सचिव ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन देते हुए हड़ताल तोड़ने की अपील की। मालूम हो कि क्8 अप्रैल की आधी रात से फ्000 कर्मचारी अपनी कई मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। इनमें लाइन मैन, बिजली मिस्त्री, फीडर मैन, ट्रांसमिशन में काम करने वालों के अलावा सब स्टेशन में काम करने वाले कर्मचारी शामिल थे। इधर, झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी संघ के ब्98 कर्मचारी सिर्फ रांची सर्किल में हड़ताल पर थे। नियुक्ति नियमावली, कर्मचारियों का ग्रुप इंश्योरेंस, सात महीने से वेतन की मांग को लेकर पूरे राज्य में कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी थी।