-सेना भर्ती में चौथे दिन हिस्सा लेने आजमगढ़ से पहुंचे 15 हजार कैंडीडेट्स, 13,786 को बांटा गया टोकन, पास हुए मात्र 649

-शुक्रवार को भी उपद्रव से नहीं आये बाज, प्राथमिक स्कूल में की तोड़फोड़

-भर्ती के दौरान एक कैंडीडेट हुआ बेहोश, दो अन्य पहुंचे अस्पताल

VARANASI: रोहनिया के जगतपुर डिग्री कॉलेज में चल रही सेना भर्ती के चौथे दिन आजमगढ़ से आये कैंडीडेट्स ने शांति के साथ भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया। हालांकि कुछ उपद्रवियों ने नरौर स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में उत्पात मचाया और दो कमरों का ताला तोड़ तोड़फोड़ की। वहीं एक अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया के दौरान बेहोश हो गया जबकि एक अन्य की तबीयत बिगड़ गई और तीसरा चोटिल हो गया। शनिवार को भर्ती प्रक्रिया में देवरिया के कैंडीडेट्स की बारी है।

भिड़े दो गुट

शुक्रवार को जगतपुर डिग्री कॉलेज में आजमगढ़ से आये अभ्यर्थियों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। चौथे दिन देर तक भर्ती प्रक्रिया चली। सुबह चार बजे से ही टोकन बंटना शुरू हो गया था। टोकन लेने के लिए बेसमेंट एरिया में हजारों की तादाद में कैंडीडेट्स ने देर रात से ही डेरा डाल रखा था। टोकन बंटना शुरू हुआ तो लाइन लगाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने नरौरा स्थित एक प्राथमिक स्कूल को अपने निशाने पर लिया और दो कमरों का ताला तोड़कर पंखा, फर्नीचर समेत कई चीजों को तोड़ दिया। इसके अलावा स्कूल कैंपस के किचन का ताला तोड़कर मिड डे मील बनाने का चूल्हा भी तोड़ डाला।

अनुशासनहीनता पर रोका

भर्ती प्रक्रिया के दौरान कुछ लड़कों ने अनुशासनहीनता की। इस पर कर्नल विनित प्रभात ने लगभग दो सौ लड़कों को दौड़ने से रोक दिया। हुआ यूं कि दौड़ के लिए कैंडीडेट्स को लाइन से बैठाया जा रहा था। इस बीच लगभग दो सौ लड़के कर्नल के टेंट तक पहुंच गए और लाइन तोड़कर फैलने लगे। जिसके बाद कर्नल ने इनको दौड़ने नहीं दिया और ढाई बजे सबसे लास्ट में इनकी दौड़ हुई।

एक का फटा पंजा

भर्ती प्रक्रिया के दौरान आजमगढ़ से आया राजेश वर्मा दो राउंड दौड़ के बाद ही बेहोश हो गया जबकि अब्दुल कलाम दौड़ के वक्त बांस के खंभे से जा भिड़ा। जिससे उसका पंजा फट गया। वहीं सरदहा आजमगढ़ का बबलू यादव भर्ती प्रक्रिया के दौरान ही बेसुध होने लगा। जिसके बाद उसे व अन्य दोनों को एंबुलेंस की मदद से मंडलीय हॉस्पिटल भेजा गया।

क्भ्,00 गए लौट

आजमगढ़ से आये कैंडीडेट्स की भीड़ देखते ही बनी। यही वजह है कि शुक्रवार को सेना ने सबसे ज्यादा क्फ्,78म् टोकन बांटे जबकि लगभग क्भ्,00 लड़के डॉक्यूमेंट्स पूरे न होने के कारण लौट गए। दौड़ समेत अन्य प्रॉसेस को पूरा करने के बाद इतनी भीड़ में से महज म्ब्9 कैंडीडेट्स ही पास हुए।

लोग निबटा रहे दुश्मनी भी

सेना भर्ती में कैंडीडेट्स की ओर से किये जा रहे बबाल को लेकर लोग अब अपनी पर्सनल दुश्मनी निबटाने में लग गए हैं। ऐसा ही वाकया मंडुवाडीह महेशपुर में हुआ। यहां इलाके के ओमप्रकाश पटेल और प्रेम पटेल में पुराना विवाद है। शुक्रवार को ओमप्रकाश महेशपुर बौलिया मार्ग पर पैदल जा रहे थे और सामने से सेना भर्ती में शामिल होने के बाद अभ्यर्थी लौट रहे थे। इस दौरान मौका देख प्रेम पटेल ने एक ईट ओमप्रकाश को मार दी। जो उनके सिर पर जा लगी उसके बाद प्रेम वहां से भाग निकला। सिर पर ईट लगते ही ओमप्रकाश बेहोश हो गए। ये देख मौके पर मौजूद लोगों ने भर्ती में शामिल होने आये लड़कों की ये हरकत मान उन्हें दौड़ा दिया। इस बीच पहुंची पुलिस के सामने ओमप्रकाश जब होश में आये तो उन्होंने प्रेम को पत्थर मारने का दोषी बताया। जिसके बाद पुलिस प्रेम की तलाश में जुट गई।