LUCKNOW: बलरामपुर अस्पताल में उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत लेकर आए बच्चे की बीमारी देख डॉक्टर भी हैरान रह गए। कारण ही कुछ ऐसा था। आम तौर पर एस्केरिस नामक कीड़ा बच्चों की आंतों में पहुंच जाता है। लेकिन मिष्ठी (ब्) के गाल ब्लैडर में लगभग ख्भ् सेमी। का एस्केरिस पहुंच गया। जिसके कारण मिष्ठी को उल्टी और पेट में दर्द की समस्या होने लगी। कई जगह दिखाने के बाद समस्या से निजात न मिलने पर परिजन गुरुवार को बच्चे को लेकर बलरामपुर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर मनोज अग्रवाल ने पेशेंट का अल्ट्रासाउंड कराया। जिसमें लगभग ख्भ् मिमी। का कीड़ा दिखा। डॉक्टर्स के मुताबिक ऑपरेशन के जरिए ही बच्चे की समस्या ठीक होगी। डॉक्टर्स के मुताबिक गॉल ब्लैडर में एस्केरिस का पहुंचना बहुत ही रेअर है।