-एमडीए वीसी ने दिलाई ईमानदारी और कर्तव्य की शपथ

Meerut । एमडीए में कर्मचारी मेट यूनियन की ओर से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि रहे प्राधिकरण उपाध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने यूनियन के कर्मचारियों को पद और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

कर्मचारियों ने ली शपथ

गौरतलब है कि जनवरी में एमडीए कर्मचारी मेट यूनियन का चुनाव संपन्न हुआ था। विधानसभा चुनावों के दौरान चुनावी ड्यूटी होने के कारण यूनियन की ओर शपथ ग्रहण समारोह नहीं कराया जा सका था। प्राधिकरण वीसी योगेन्द्र यादव की अनुमति पर नई यूनियन के पदाधिकारियों की ओर से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे वीसी योगेन्द्र यादव ने यूनियन के नवनिर्वाचित नेताओं को शपथ दिलाई। जिसके बाद कर्मचारियों ने ढोल और फूलमालाओं के साथ नेताओं का स्वागत किया।

पद नाम

अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह

वरिष्ठ उपाध्यक्ष निशान सिंह

कनिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद शर्मा

महामंत्री संतराम

संगठन मंत्री सतेन्द्र कुमार

प्रचार मंत्री संजय कुमार

संयुक्त मंत्री संजीव कुमार

कोषाध्यक्ष राजकुमार

नई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बेहद सादगी के साथ मनाया गया है। एमडीए को छोड़कर कोई बाहरी व्यक्ति नहीं था।

-बैजनाथ, अपर सचिव एवं चुनाव अधिकारी एमडीए