1. 8 सितंबर 1933 में जन्मीं आशा भोसले को लोग प्यार और रेस्पेक्ट से आशाजी भी कहते हैं। आशा भोसले ने अपना पहला फिल्म सांग एक मराठी फिल्म 'माझा बल' के लिए गाया था जिसके बोल थे 'चला चला नव बाला'। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 10 साल थी।

2. 16 साल की उम्र में आशा जी ने पहला हिंदी गाना गाया। फिल्म थी 'रात की रानी'।

3. 16 साल की आशा जी ने 31 साल के गनपत रॉव भोसले, जो उनकी एल्डर सिस्टर लता मंगेशकर के पर्सनल सेकेट्री थे, के साथ फेमिली के अगेंस्ट जा कर शादी कर ली। पर ये उनकी लाइफ की सबसे बड़ी गलती साबित हुई। और गनपत रॉव और उनकी फेमिली ने आशा के साथ बहुत बुरा बिहेवियर किया जिससे वो बिलकुल टूट गयीं और 1960 में वो अपने दो बच्चों के साथ उस टाइम अलग हो गयीं जब वो थर्ड चाइल्ड से प्रेगनेंट थीं।
गिनीज रिकॉर्ड बनाने वाली आशा भोसले की ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप
4. शादीशुदा जीवन बर्बाद होने के बाद आशा जी एक बार फिर सिंगिंग को अपनी अर्निंग का जरिया बनाया पर ये वो टाइम था जब गीता दत्त, शमशाद बेगम और उनकी सिस्टर लताजी बॉलिवुड में रूल कर रही थीं, लिहाजा उन्हें उनके रिफ्यूज किए हुए या सेकेंड ग्रेड की मूवीज के सांग मिलते थे। उन्होंने उस दौर में वैंप्स पर पिक्चराइज होने वाले भी कई सांग्स के लिए प्ले बैक किया। हालांकि इससे उन्हें कोई पहचान नहीं मिली।

5. साल 1952 में आयी फिल्म 'संगदिल' में गाए गाने ने उन्हें फर्स्ट ब्रेक थ्रू दिया जिसे साजिद मुस्तफा ने कंपोज किया था इसके बाद बिमल रॉय ने 'परिणीता' और राजकपूर ने 'बूट पॉलिश' में उन्हें मौका दिया। मोहम्मद रफी के साथ गाए हुए गाने 'नन्हें मुन्हें बच्चे' से आशा को इंडस्ट्री में बड़ी पहचान मिल गई थी।

6. 1956 में आयी फिल्म 'सीआईडी' और 1957 में आयी 'नया दौर' ने उन्हें असली ऊंचाईयों को हासिल करने के रास्ते पर आगे बढ़ाया। फिर तो उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और बॉलिवुड पर छा गयीं।
गिनीज रिकॉर्ड बनाने वाली आशा भोसले की ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप
7. साल 1980 में आशा भोसले ने मशहूर संगीतकार आर.डी बर्मन के साथ शादी कर ली।

8. आशा जी ने करीब 20 इंडियन और फॉरेन लेंग्वेज में गाने रिकॉर्ड किए हैं। उन्होंने कव्वाली, भजन, गजल, पॉप सांग, फोक सांग, ट्रेडिशनल इंडियन क्लासिकल म्यूजिक सब तरह के स्टाइल में गाने गाए हैं।

9. आशा जी ने पूरे करियर में करीब 12,000 से भी ज्यादा गाने गाए हैं।

10. वर्ल्ड रिकॉर्डस को सर्टिफाई करने वाली ऑग्रेनाइजेशन वर्ल्ड रिकॉर्ड अकेडमी ने उन्हें मोस्ट रिकॉर्ड आर्टिस्ट ऑफ दी वर्ल्ड के तौर पर रिक्गनाइज किया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में उनका नाम मोस्ट रिकॉर्ड आर्टिस्ट इन म्यूजिक हिस्ट्री के लिए मेंशन किया है।
गिनीज रिकॉर्ड बनाने वाली आशा भोसले की ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk